Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन का विकास मॉडल 2जी और भाजपा 5जी के मॉडल पर काम करती है : विद्युत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    महागठबंधन का विकास मॉडल 2जी और भाजपा 5जी के मॉडल पर काम करती है : विद्युत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महागठबंधन का विकास मॉडल 2जी और भाजपा 5जी के मॉडल पर काम करती है : विद्युत

    भारतीय जनता पार्टी का विकास मॉडल 5जी है जो ग़रीब, गाँव, गंगा, गौ माता, और गुड गवर्नेंस पर केंद्रित है। वहीं महागठबंधन में शामिल जेएमएम 02 जी मॉडल पर काम करती है। इन्हें केवल गाँधी और गुरुजी के परिवार के विकास की चिंता है। उक्त बातें एनडीए के प्रत्याशी और जमशेदपुर के वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो ने कही। विद्युत वरण महतो ने घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका के कई ग्रामीण मण्डलों में डोर टू डोर कैम्पेन किया और मतदाताओं के बीच बूथ पर्ची बांटें। उन्होंने मतदाताओं को तुष्टिकरण की राजनीति से सतर्क रहने की अपील की। शनिवार को सुबह से ही जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न मण्डलों में बूथ कमिटियों को समन्वय बैठक आयोजित हुए और बूथ अध्यक्षों और भवन प्रमुखों को ज़रूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश हुआ।

    भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी कई मंडलों का बैठक लिया और विपक्ष की नापाक कोशिशों को विफल करने सम्बंधित जरूरी रणनीति बताये। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है उन्हें केंद्र में आतंकियों को बिरयानी परोसने वाली सरकार नहीं, गोली मारने वाली सरकार चाहिए। रविवार सुबह से ही जमशेदपुर संसदीय सीट के सभी बूथों पर भाजपा समेत एनडीए सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे। भाजपा ने डोर टू डोर सम्पर्क करते हुए मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए निकलने को कहा। भाजपा के घोड़ाबांधा, गोविंदपुर, टेल्को, बारीडीह, सीतारामडेरा, इत्यादि मण्डलों में बैठक हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगठबंधन प्रत्याशी की जीत पक्की: प्रमोद/ ब्यूटी
    Next Article छायानगर में दो गुटों में जमकर मारपीट के बाद पथराव

    Related Posts

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    September 27, 2026

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.