Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंगलवार से शुरू होगी चारधाम यात्रा, खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट
    Breaking News राष्ट्रीय

    मंगलवार से शुरू होगी चारधाम यात्रा, खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा की शुरुआत हो जाएगी. केदारनाथ धाम के कपाट जहां नौ मई को खुलेंगे वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे. उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 11:30 पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 पर खोले जाएंगे.मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का राज्य में स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि कपाट खुलने से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी. साथ ही ये भी बताया कि केदारनाथ धाम में लगभग 3000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है. दरअसल, 6 महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक स्थानीय जनता के रोजगार और आजीविका का साधन हैं, इसीलिए चारधाम यात्रा को गढ़वाल हिमालय की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल
    Next Article सीबीएसई 10वीं में 13 स्टूडेंट्स ने 500 में से 499 अंक अर्जित किये

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.