Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा में रेव पार्टी: ड्रग्स, सेक्स का कॉकटेल, 200 युवक-युवतियों को अरेस्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    नोएडा में रेव पार्टी: ड्रग्स, सेक्स का कॉकटेल, 200 युवक-युवतियों को अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा: नोएडा में यमुना किनारे सेक्टर-135 इको फार्महाउस पर हर वीकेंड पर महफिलें सजती थीं. शनिवार को यहां से करीब 200 युवक-युवतियों को अरेस्ट किया गया था. इन पार्टियों के लिए खासमखास लोगों को वॉट्सऐप ग्रुप और फेसबुक पर बने क्लोज्ड ग्रुप के जरिए सूचना भेजी जाती थी. महफिल में आने वाले लोगों को पूरी रात डांस, म्यूजिक, ड्रग्स और सेक्स का कॉकटेल मिलता. रात भर एन्जॉय करने के बाद छात्र-छात्राएं अगले दिन घर लौट जाते.पूल सैटरडे नाइट विद डीजे ईशू ऐंड आशू के नाम से हो रही इस पार्टी में करीब 200 लड़के- लड़कियां पहुंचे थे. इनमें अधिकतर संख्या दिल्ली के नौजवानों की थी. पार्टी में लड़कियों की मौजूदगी ठीक-ठाक रहे, इसलिए उनकी एंट्री फ्री रखी गई थी जबकि लड़कों को 10 हजार रुपये फीस देनी थी. पार्टी में कुल 31 लड़कियां पकड़ी गईं. इनमें से 8 एस्कॉर्ट सर्विस से बुलाई गई थीं जबकि बाकी अपने बॉयफ्रेंड के साथ वहां पहुंचीं थीं.एस्कार्ट सर्विस की लड़कियों को प्रति इवेंट एक हजार रुपये की फीस पर लाया गया था. भड़कीले कपड़े पहने इन लड़कियों का काम लड़कों का मनोरंजन करना और उन्हें वहां जुए व दूसरी नशीली चीजों की खरीदारी के लिए तैयार करवाना था. इसपर होने पर होने वाली कमाई का कुल 10 पर्सेंट उन लड़कियों की जेब में जाता था. पर्सनल एन्जॉयमेंट के लिए फार्महाउस में तीन कमरे भी बनाए गए थे.पुलिस ने मौके से पार्टी के आयोजक व फार्महाउस मालक अमित त्यागी को भी उसके साथियों कपिल सिंह भाटी, पंकज शर्मा, अदनान और बालेश कोहली के साथ अरेस्ट कर लिया. आरोप है कि अमित वहां पर पहले भी 40- 50 पार्टियां करवा चुका है. प्रत्येक पार्टी से पहले वह एक्सप्रेस थाना पुलिस को मोटा चढ़ावा देता था. इस मामले में एसएचओ की भूमिका की जांच के लिए एसपी सिटी सुधा सिंह को जिम्मा सौंपा गया है. रविवार सुबह 6 बजे पुलिस की बसें मंगवाकर सभी आरोपितों को फार्महाउस से पुलिस लाइन भेज दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Next Article मां ही मन्दिर है, मां ही तीर्थ है

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.