Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्वाचन आयोग की दो टूक- रमजान में मतदान का समय नहीं बदला जायेगा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    निर्वाचन आयोग की दो टूक- रमजान में मतदान का समय नहीं बदला जायेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रमजान के दौरान मतदान के समय में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने जारी की है. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग को इस संबंध में विचार करने को कहा था. याचिकाकर्ता की मांग थी कि रमजान के दौरान मतदान के समय को सुबह 7 बजे की बजाय तड़के 4:30 या 5 बजे से कर देना चाहिए. चुनाव आयोग ने कहा कि 5वें, छठे और सातवें राउंड के मतदान के समय में बदलाव करना संभव नहीं है.सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में अधिवक्ता मोहम्मद निजामुद्दीन पाशा और असद हयात ने याचिका दायर की थी. इसके जरिए चुनाव के शेष चरणों में मतदान का समय सुबह सात बजे के बजाय दो से ढाई घंटे पहले, सुबह 4.30 या 5 बजे से करने का अनुरोध किया गया था. याचिका में कहा गया था कि चुनाव के इन शेष चरणों के दौरान देश के कई हिस्सों में लू चलने की परिस्थितियां मौजूद होंगी और रमजान का महीना भी रहेगा, इसलिए मतदान पहले शुरू कराया जाए. इस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने आयोग से कहा था कि वह इस बारे में आवश्यक आदेश जारी करे. याचिका में कहा गया था कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते मुसलमानों का घरों से बाहर निकलना और वोट देने के लिए कतार में खड़े रहना मुश्किल होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलैंडिंग के दौरान आग का गोला बना विमान, 41 लोग जिंदा जले
    Next Article जोड़ाम गाँव के फ़नी तूफ़ान प्रभावितों से मिलें सांसद

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.