Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार की नीतियों से जनता मस्त है, विपक्षी अपने कारनामों से पस्त हैं: विद्युत महतो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी सरकार की नीतियों से जनता मस्त है, विपक्षी अपने कारनामों से पस्त हैं: विद्युत महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो ने किया बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा, जनसंपर्क कर मांगा समर्थन।

    रविवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा अधीन चाकुलिया के माटियाबांधी पंचायत में तूफानी दौरा किया स्थानीय कार्यकर्ताओं के संग माटियाबांधी पंचायत के घाघरा, पाकुरिया, बासाडीहा, गंगा, दूर्गाडीह आदि गाँवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तौर तरीके से सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह की लहर देखी गयी। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विद्युत महतो ने मोदी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद व स्नेह की बदौलत उनके हितों की रक्षा व विकास हेतु भाजपा सरकार ने बीते साढ़े चार वर्षों में ईमानदारी से प्रयास किया है। बीते वर्षों में भाजपा की नीतियों से केवल भ्रष्ट व गलत नियत रखने वालों को ही कष्ट हो रहा है। आज देश में सभी दलों द्वारा डर से महागठबंधन बनाया गया है, जिसका अब तक कोई नेतृत्वकर्ता ही तय नहीं हुआ है। ऐसे गठबंधन के प्रत्याशी सिर्फ अपनी चिंता कर रहे हैं, देश की चिंता महागठबंधन के किसी भी दल में नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो से हुए सुखद बदलाव को जनता ध्यान में रखकर पुनः भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन प्रदान करेगी।

    इस दौरान पदयात्रा में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, समीर मोहंती, मुन्ना जोशी, पार्थो महतो, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, राजा बारीक,देवाशीष दास, बासुदेव महतो, नगर अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी सरदार, दिनेश सिंह, शेखर बेरा, मिथुन कर तरुण महतो, प्रसाद सिंह, राम चन्द्र सिंह महिला नेत्री गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइनस राष्ट्र संवाद
    Next Article लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना विमान, 41 लोग जिंदा जले

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.