Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुलवरिया में दंपति ने मारपीट कर एक दूसरे पर लगाई गंभीर आरोप प्राथमिकी दर्ज
    Uncategorized

    फुलवरिया में दंपति ने मारपीट कर एक दूसरे पर लगाई गंभीर आरोप प्राथमिकी दर्ज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राकेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

    फुलवरिया,गोपलगंज :

    स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरछा बथुआ गांव में दंपत्ति के आपसी विवाद को लेकर दोनो के परिजनों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज हेतु स्थानीय मरछियां देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. जहां इलाज जारी है. एक पक्ष से पत्नी दुलारी देवी ने अपने पति व बिरसा बथुआ गांव निवासी श्रीकांत भगत के पुत्र नितेश कुमार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई हैं. जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 14 माह पूर्व हुई थी. शादी के बाद अपने पति के घर में कुछ दिन तक ठीक-ठाक रही. उसके बाद मेरे पति सहित मेरे ससुराल वालों ने मुझे रखने से इनकार करने लगे. मैं अपने पिता के घर चली गई. बीच-बीच में मेरे पति किसी दूसरे लड़की को लाकर अपने घर में रखने लगे. गत महीने 25 फरवरी को मैं अपने पिता व भाई के साथ अपने ससुराल आई तो देखी की मेरे पति दूसरी लड़की के साथ अपने घर में सो रहे हैं. जब मैं इसका विरोध की तो उक्त सभी लोगों ने मुझे लाठी-डंडों से मारने लगे. साथ ही गाली देते हुए धमकी भी दिया. उधर बिरछा बथुआ गांव निवासी श्रीकांत भगत के पुत्र नितेश कुमार ने अपनी पत्नी दुलारी देवी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि हमारी शादी यूपी के कुशीनगर जिला अंतर्गत पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी रामधारी भगत की पुत्री दुलारी देवी से हुई थी. शादी के कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा. उसके बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी की अपने भाभी के भाई संदीप कुमार से नाजायज संबंध है. उसे बार-बार घर बुलाती थी. मना करने के बाद भी नहीं मानती थी. फिर एक दिन मैंने अपने ससुर रामधारी भगत से बताया. उसके कुछ दिन बाद अपने भाभी के भाई संदीप कुमार को बुला कर चली गई. उसके बाद मैं कई बार बुलाने गया तो आने से इंकार कर दी. साथ ही उसके पिता द्वारा कहा गया कि छः लाख रुपए दे दो तुम्हारे घर मेरी लड़की नहीं जाएगी. फिर अचानक सभी लोग मेरे घर आए और घर में घुसकर तीन लाख रुपये का गहना और नगद 20 हजार लेकर जाने लगे. मैं विरोध किया तो उक्त लोगों ने बोलेरो से लाठी डंडा निकाल कर मेरे घर के सभी सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीपुर में एलआईसी एजेंट की बाइक चोरी प्राथमिकी दर्ज
    Next Article गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा जी का १८३वीं जयंती गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में

    Related Posts

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    November 14, 2026

    ठाणे के हाईरानंदानी एस्टेट में एक बाइक पर पांच युवक सवार, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

    November 14, 2026

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं

    NH-33 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.940 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    झारखंड स्थापना के 26 साल होने के बावजूद भी अच्छे चिकित्सा के लिए स्थानीय वंचित

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

    छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की अपील, सुरक्षित घाटों पर ही दें अर्घ्य; डिमना लेक में विशेष सतर्कता बरतें

    मानगो में कचरा डंपिंग पर सरयू राय ने उठाए सवाल, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह

    छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.