Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुलवरिया में दंपति ने मारपीट कर एक दूसरे पर लगाई गंभीर आरोप प्राथमिकी दर्ज
    Uncategorized

    फुलवरिया में दंपति ने मारपीट कर एक दूसरे पर लगाई गंभीर आरोप प्राथमिकी दर्ज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राकेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

    फुलवरिया,गोपलगंज :

    स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरछा बथुआ गांव में दंपत्ति के आपसी विवाद को लेकर दोनो के परिजनों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज हेतु स्थानीय मरछियां देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. जहां इलाज जारी है. एक पक्ष से पत्नी दुलारी देवी ने अपने पति व बिरसा बथुआ गांव निवासी श्रीकांत भगत के पुत्र नितेश कुमार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई हैं. जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 14 माह पूर्व हुई थी. शादी के बाद अपने पति के घर में कुछ दिन तक ठीक-ठाक रही. उसके बाद मेरे पति सहित मेरे ससुराल वालों ने मुझे रखने से इनकार करने लगे. मैं अपने पिता के घर चली गई. बीच-बीच में मेरे पति किसी दूसरे लड़की को लाकर अपने घर में रखने लगे. गत महीने 25 फरवरी को मैं अपने पिता व भाई के साथ अपने ससुराल आई तो देखी की मेरे पति दूसरी लड़की के साथ अपने घर में सो रहे हैं. जब मैं इसका विरोध की तो उक्त सभी लोगों ने मुझे लाठी-डंडों से मारने लगे. साथ ही गाली देते हुए धमकी भी दिया. उधर बिरछा बथुआ गांव निवासी श्रीकांत भगत के पुत्र नितेश कुमार ने अपनी पत्नी दुलारी देवी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि हमारी शादी यूपी के कुशीनगर जिला अंतर्गत पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी रामधारी भगत की पुत्री दुलारी देवी से हुई थी. शादी के कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा. उसके बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी की अपने भाभी के भाई संदीप कुमार से नाजायज संबंध है. उसे बार-बार घर बुलाती थी. मना करने के बाद भी नहीं मानती थी. फिर एक दिन मैंने अपने ससुर रामधारी भगत से बताया. उसके कुछ दिन बाद अपने भाभी के भाई संदीप कुमार को बुला कर चली गई. उसके बाद मैं कई बार बुलाने गया तो आने से इंकार कर दी. साथ ही उसके पिता द्वारा कहा गया कि छः लाख रुपए दे दो तुम्हारे घर मेरी लड़की नहीं जाएगी. फिर अचानक सभी लोग मेरे घर आए और घर में घुसकर तीन लाख रुपये का गहना और नगद 20 हजार लेकर जाने लगे. मैं विरोध किया तो उक्त लोगों ने बोलेरो से लाठी डंडा निकाल कर मेरे घर के सभी सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीपुर में एलआईसी एजेंट की बाइक चोरी प्राथमिकी दर्ज
    Next Article गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा जी का १८३वीं जयंती गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.