Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित, विकास में भेदभाव नहीं : गुरुदेव सिंह राजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    मोदी सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित, विकास में भेदभाव नहीं : गुरुदेव सिंह राजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित, विकास में भेदभाव नहीं : गुरुदेव सिंह राजा

    ● “हम लोग यदि आपस मे लड़ना भूल जाते हैं, तो सियासी शूरमाओं का पसीना छूट जाता है” : दिनेश

    मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में अल्पसंख्यक सामुदाय अत्यधिक सुरक्षित महसूस कर रही है। वंचितों और कमज़ोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने को सरकार ने तेज़ प्रयास किये हैं। उक्त बातें भाजपा नेता गुरुदेव सिंह राजा ने कही। श्री राजा गोलमुरी में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आफ़ताब अहमद सिद्दकी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी मंडलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए जिसमें एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में पार्टी ने प्रचार और बूथ प्रबन्धन की रणनीति तय की। बैठक में मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकारों ने अल्पसंख्यक सामुदाय और विशेषकर मुस्लिम समाज को कभी ख़ुद से अलग नहीं माना। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही मज़हबी राजनीति को हवा देकर दूरियां और तनाव बढ़ाने की नापाक कोशिशें की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश की रघुवर सरकार ने जाती और मज़हब के नाम पर विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। कहा कि हाल के दिनों में मुस्लिम समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति नजदीकियां बढ़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में शायरी का इस्तेमाल करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने कहा, “जब हाथों से उम्मीदों का दामन छूट जाता है, पलभर में ही ख्वाबों का शीशा टूट जाता है। हमलोग अगर आपस में लड़ना भूल जाते हैं, तो सियासी शूरमाओं का भी पसीना छूट जाता है”। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आफ़ताब अहमद सिद्दकी ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग ख़ुद को भाजपा सरकार में विकास के नज़दीक और हिंसा से दूर महसूस कर रही है। बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा समेत पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल मज़ीद ने भी संबोधित किया। बैठक में विशेष रूप से मोहम्मद इक़बाल, मोहम्मद मेराज, मो वाहिद बबला, मोहम्मद फय्याज, मो एहसान, मो मुन्ना आज़ाद, आज़दनगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद निसार, महिला मोर्चा की फ़तिमा शाहीन, मो जावेद, मोहम्मद परवेज, औरंगजेब खान, उस्मान बेग, मो फिरोज, तनवीर अहसान, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी, नसीम दिलशाद, उमर खालिद, शाहबाज नदीम, ज़फर अहमद, मो सहजाद, हाजी ज़फर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई में भाजपा और आजसू संयुक्त पदयात्रा
    Next Article उपायुक्त ने तुफानी चक्रवात फनी को देखते हुए दिए सभी विद्यालयों को बंद रखने के दिए निर्देश

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.