Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने पोटका विधानसभा के गांवों में किया जनसंपर्क
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने पोटका विधानसभा के गांवों में किया जनसंपर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● किसान और जवानों की सच्ची हितैषी है भाजपा : विद्युत
    ● मोदी सरकार आने के बाद राज्य के 34939 स्कूलों में पहुँची बिजली, मिले बेंच-डेस्क : मेनका

    भारतीय जनता पार्टी किसान और जवानों की सच्ची हितैषी है। झारखंड देश का इकलौता राज्य है जो किसानों की फ़सल बीमा का प्रीमियम भी भरता है। प्रदेश के 14.50 लाख किसानों को एक साल की अवधि के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पुलिस जवानों को एक साल में 13 महीनों के वेतन भुगतान की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। उक्त बातें जमशेदपुर के वर्तमान सांसद और एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कही। श्री महतो ने मंगलवार को पोटका विधानसभा के कोवाली, पोटका और आसनबनी मण्डलों का दौरा कर स्थानीय विधायक मेनका सरदार संग जनसंपर्क चलाया। उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं संग छोटी बैठकें भी किये और ग्रामीणों संग चौपाल लगाकर विकास योजनाओं पर चर्चाएं की। विद्युत वरण महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों को विकास से जोड़ा है। वृद्धा, दिव्यांग, विधवा, आदिम जनजाति को सामाजिक सुरक्षा श्रेणी के अंतर्गत लाभुकों की पेंशन राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह किया गया है। इस दौरान पोटका की विधायक मेनका सरदार ने भी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से तीव्र गति से विकास संभव हुआ। 2014 कि पहले झारखंड में सिर्फ़ 3269 सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क की सुविधा उपलब्ध थी। सरकार बनने के बाद सभी 34939 स्कूलों में बेंच-डेस्क लगवा दिए गए हैं। साथ ही साथ स्कूलों का विद्युतीकरण भी पूर्ण हो चुके है। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों संग राजनीतिक विषयों पर बातचीत भी किया। श्री महतो चुनावी माहौल का भरपूर आनंद लेते दिखें। उन्होंने छोटे बच्चों से मिलकर उनका अभिवादन भी स्वीकारा। वहीं कुछ बच्चों को अपनी गोद मे भी बिठाकर खेलाया। इन दौरान ग्रामीणों संग उन्होंने पदयात्रा कर काफ़ी दूरी तय किया। जनसम्पर्क के दौरान छोटे बच्चें भी हाथों में भाजपा का ध्वज और मोदी का मुखौटा लगाये उत्साह से लैश दिखें। अबकी बार फ़िर मोदी सरकार के नारों से युवाओं और बुजुर्गों ने विद्युत वरण महतो को आशीर्वाद दिया। सोमवार को विद्युत वरण महतो में डोमजूड़ी, डोड़कासाईं, बीरग्राम, दुड़कु, जादूगोड़ा चौक, धीरोल, मानपुर, हरिणा, जुड़ी, पिछली, समेत कुल 36 गांवों का दौरा कर समर्थन माँगा। इस दौरान विशेष रूप से चंद्रशेखर गुप्ता, संजीव भगत, उत्तम भगत, खेलाराम बेसरा, संतोष भंज, विद्युत महतो, हलधर दास, कृष्णा महाकुर, राजू सरदार, आशुतोष दास, सपना महाली, गिरीश सिंह, गाँधी मार्डी, मोना महंती, संजय भगत, संजू बारीक, तरुण भगत, निर्मल भगत, सुधीर गोप, लीलावती गोप, वसुमती भगत, भुदेर भगत, विवेक मंडल, प्रभाष बारीक, सुजीत सरदार, दारे सरदार, अमूल महतो समेत सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य साधने को तैयार है भाजयुमो, पदयात्रा से लोगों को कर रहे जागरूक
    Next Article भाजपा ने जनता को ठगा, इस परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को सशक्त नेतृत्व दे सकती है : सुबोधकांत सहाय

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.