Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य साधने को तैयार है भाजयुमो, पदयात्रा से लोगों को कर रहे जागरूक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    लोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य साधने को तैयार है भाजयुमो, पदयात्रा से लोगों को कर रहे जागरूक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवाओं के दृढ़ निश्चय व बढ़ते विश्वास पर नए भारत की परिभाषा गढ़ी जाएगी: राजा

    जमशेदपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजयुमो ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए पूरी ऊर्जा के साथ जिले के सभी मंडलों में बूथों को मजबूत कर वीजयी लक्ष्य को साधने हेतु कमर कस ली है। इस बाबत भाजयुमो ने जमशेदपुर महानगर अधीन सभी मंडलों पर बैठकें सम्पन्न कर ली है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की उपस्थिति में भाजयुमो गोविंदपुर मंडल में मंडल अध्य्क्ष जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा की शुरूआत की गई। कार्यकर्ताओं ने भोलाबगान से तीनतल्ला चौक, रांची रोड, राम मंदिर, विवेक नगर होते हुए भाजपा कार्यालय व तीनतल्ला में पदयात्रा कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उपस्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 मई तक विभिन्न मंडलों में पदयात्रा के द्वारा जनसंपर्क स्थापित कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं, नुक्कड़ सभा 7 से 10 मई तक प्रमुख चौक-चैराहों व बाजारों में आयोजित कर मतदान की अपील की जाएगी। राजा ने कहा कि भाजयुमो मिलेनियम मतदाताओं को पिछले कई कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुक करता आया है, आज देश मे काफी बड़ी संख्या नवीन मतदाताओं की है। युवा वर्ग आज मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित है एवं उनमें उत्साह का माहौल है। इन चुनाव में भाजयुमो जमशेदपुर के सभी नवीन मतदाताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में अवगत कराएगी व पहला वोट नरेंद्र मोदी के पक्ष में डालने की अपील करेगी। तय किये गए कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ट नेताओ का मार्गदर्शन विशेष रूप से युवा मोर्चा को मिलेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता “लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा” विजय लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्पित हैं।

    पदयात्रा का नेतृत्व गोविंदपुर युवा मोर्चा के अध्य्क्ष जय सिंह ने किया तथा इस यात्रा में जिला पार्षद उपाध्यक्ष सह लोकसभा संचालन समिति के सह संयोजक राजकुमार सिंह, रंजन सिंह, कमलेश सिंह, राधेश्याम सिंह, पवन सिंह , मुकेश ठाकुर, अरविंद सिंह चौहान समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजो अपने बच्चों के सगे न हुए वे जनता का क्या भला करेंगे : दिनेश
    Next Article एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने पोटका विधानसभा के गांवों में किया जनसंपर्क

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.