Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोते रहे गुलाब हम सपनों में उम्र -भर ~ दिनेश्वर प्रसाद सिंह, “दिनेश”
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय साहित्य

    बोते रहे गुलाब हम सपनों में उम्र -भर ~ दिनेश्वर प्रसाद सिंह, “दिनेश”

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 20191 Comment3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोते रहे गुलाब हम सपनों में उम्र -भर ~ दिनेश्वर प्रसाद सिंह, “दिनेश”
    डॉ कल्याणी कबीर

    “काँटों की बदतमीजी मालूम थी लेकिन ,
    बोते रहे गुलाब हम सपनों में उम्र — भर !”

    एक कवि जब ये पंक्तियाँ कहता है तो उसकी सहृदयता स्पष्ट परिलक्षित होती है । दिनेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश नि:संदेह एक ऐसे रचनाकार हैं जिनकी रचनाधर्मिता अनुकरणीय है । इन्होने हमेशा लेखन को एक जिम्मेदारी की तरह माना है । समसामयिक मुद्दे हों या सामाजिक मुद्दे इन्होंने बेबाक अपनी राय रखी और ऐसे विचार व्यक्त किए जो हम सबों के समक्ष अंधेरे के लिए रौशनी सा प्रतीत हुआ है । दिनांक 21 अप्रैल को इन्हें अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जमशेदपुर ईकाई के द्वारा साहित्य गौरव सम्मान 2019 दिया गया । बेशक दिनेश्वर जी ने झारखंड की साहित्यिक भूमि को उर्वर भी किया है और समृद्ध भी । पत्रकारिता की दुनिया और साहित्य की दुनिया – इन्होनें दोनों ही दुनिया के पन्ने पर अपने कार्यों से अमिट हस्ताक्षर किया है । पचास वर्षों से ऊंगलियों में कलम दबाए इन्होंने निष्काम भाव से साहित्य और समाज की सेवा की है । कई सारे पुरस्कार से सम्मानित होने पर भी इनकी विनम्रता काबिलेतारीफ है । बड़े लेखक या साहित्यकार होने का दंभ इन्हें छू तक नही गया है । जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान, बेनीपुरी साहित्य परिषद्, झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच, कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान इत्यादि कितने ही पुरस्कार इनके व्यक्तित्व का श्रृंगार बन चुके हैं । रामधारी सिंह दिनकर से प्रेरणा ग्रहण करने वाले दिनेश्वर जी ने पुलवामा कांड के बाद अपने गुस्से को शब्द देते हुए लिख डाला कि —
    “हमें तो अब पूरा पाकिस्तान चाहिए .. ”
    इनकी रचनाओं में देशभक्ति की बानगी देखते ही बनती है ।
    ये लिखते हैं —-
    “मुक्त करो ममता से तो
    नंगी तलवार पिजा लूं मैं
    हुंकार जरा भर दे माँ तू
    गोले बंदूक सजा लूं मैं !”

    दिनेश्वर जी ने स्थानीय भाषा के साहित्यिक वांङमय को भी भोजपुरी रचनाओं के माध्यम से समृद्ध किया है । रांची के प्रभात खबर के प्रभारी संपादक और जमशेदपुर प्रभात खबर के संपादक रह चुके दिनेश्वर जी का मानना है कि साहित्यकार और पत्रकार दोनो ही समाज के बौद्धिक संपदा का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए इन्हें राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना होगा । राजनीति की सर्वव्यापकता को महसूस करते हुए वह इसे कोई ऐसी जगह नही मानते जिसका बहिष्कार किया जाए । कदाचित् इसलिए हरिवंश जी के राजनीति में प्रवेश को इन्होंने सुखद संकेत माना । इन्होंने अपनी पहली रचना तब लिखी जब ये आठवीं कक्षा में थे । बचपन से ही कागज कलम की दोस्ती परवान चढ़ी और आज झारखंड के साहित्यिक वातावरण की चर्चा दिनेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश की चर्चा किए बगैर पूरी हो ही नही सकती ।
    देश और समाज के प्रति अपनी सजगता और जिम्मेदारी को महसूस करते हुए कवि दिनेश लिखते हैं कि —
    “कलम को कैद कर
    जब भी कोई शासक
    चैन की नींद सोता है ,
    वह अपने ही हाथों
    अपने देश में
    क्रांतिबीज बोता है !!”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजाली शपथ-पत्र देनें वाले चंपई पहले अपने भीतर झांकें : दिनेश 
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.