Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पर्म देने का देश में कोई कानून नहीं, अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, जानें क्या है पूरा मामला
    Breaking News Headlines

    स्पर्म देने का देश में कोई कानून नहीं, अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, जानें क्या है पूरा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. अपने बेटे के संरक्षित स्पर्म लेने की आस लगाए बैठे माता पिता की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं. कुछ दिनों पहले स्पर्म संरक्षण को लेकर चर्चा आया मामले में अब सर गंगाराम हॉस्पिटल ने अपना पक्ष रखा है. हॉस्पिटल के अनुसार अनमैरिड डेड मेल के सुरक्षित स्पर्म के सैंपल को फैमिली या पेरेंट्स का देने का देश में कोई कानून नहीं है. हॉस्पिटल की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में यह बात कही गई. हलफनामे कहा गया है कि केंद्र सरकार के राजपत्र में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी अधिनियम, अविवाहित व्यक्ति के वीर्य के नमूने के निपटान या उपयोग की प्रक्रिया को निर्दिष्ट नहीं करता है, जिसकी मृत्यु हो गई है.

    दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में याचिका पर अस्पताल और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था. दरअसल याचिकाकर्ता पैरेंट्स के अनमैरिड बेटे को कैंसर था. ऐसे में कैंसर का इलाज शुरू होने से पहले उसने अपने स्पर्म सर गंगाराम हॉस्पिटल में सुरक्षित करवाए थे. लेकिन वह कैंसर से लड़ नहीं सका और उसकी मृत्यु हो गई. ऐसे में लड़के के पैरेंट्स हॉस्पिटल से सुरक्षित स्पर्म लेना चाहते हैं. पैरेंट्स का कहना है कि स्पर्म ही उनके बेटे के अवशेष हैं और उन पर उनका ही हक है. पैरेंट्स बेटे की वंशावली को जारी रखना चाहते हैं इसलिए वे स्पर्म लेना चाहते हैं.
    जब हॉस्पिटल में कानून का हवाला देते हुए पैरेंट्स का इनकार किया तब उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई. इस पर दिल्ली सरकार और हॉस्पिटल से हाईकोर्ट ने जवाब मांगा था. इसी सिलसिले में अब हॉस्पिटल की ओर से अपना पक्ष रखा गया है. कोर्ट में प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार हॉस्पिटल ने एक बार फिर ऐसे किसी तरह का कानून ना होने की बात कहकर स्पर्म देने से इनकार किया है. ऐसे में अब पैरेंट्स की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं.

    बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील दिनेश कुमार गोस्वामी ने हाईकोर्ट में कहा था कि अस्पताल में जमा सैम्पल पर पैरेंट्स का हक है, जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से वकील सुभाष कुमार का कहना था कि जीवित व्यक्ति की अनुमति से स्पर्म सैम्पल सुरक्षित रखे गए थे, लेकिन उसकी मौत के बाद अब कानूनी अधिकार की स्थिति बदल गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरोप में खत्म हो रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण, जल्द मिलेगी इस महामारी से राहत: WHO
    Next Article एक फरारी शराब माफिया गिरफ्तार

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.