Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी के शासन में हुआ आदिवासी समाज का विकास : विद्युत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी के शासन में हुआ आदिवासी समाज का विकास : विद्युत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में आदिवासी समाज का विकास हुआ है। ग़रीब घरों की महिलाओं को चूल्हों के धुएँ से आज़ादी मिली है, आयुष्मान भारत से गंभीर बीमारी का निःशुल्क इलाज संभव हो सका है। वहीं गाँवों के हर घर में शौचालय निर्माण ने एक क्रांतिकारी बदलाव लाया। उक्त बातें रविवार को वर्तमान जमशेदपुर सांसद एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कही। श्री महतो अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकार्ताओं को संबोधित कर रहे थें। सांसद ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के संग जनसंपर्क करने को कहा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी चुनाव के आशय में जरूरी मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए जो प्रतिबद्धता और लग्न भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दिखाई है, वे कांग्रेस और जेएमएम के रहते कभी संभव नहीं हुआ। कहा कि आदिवासियों के तीर्थ स्थलों के विकास, भगवान बिरसा के गाँव का उत्थान के साथ ही आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए भी महत्वपूर्ण फ़ैसले भाजपा सरकारों ने लिए है। आदिवासी समाज भी मोदी जी को पीएम बनाना चाहती है और वे लोग अब जेएमएम, कांग्रेस और जेवीएम के झूठ की राजनीति से ऊब चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव के दृष्टिकोण से एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आदिवासी बहुल गाँवों में विशेष सक्रियता बनाने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता और संचालन एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजू शांडिल्य ने किया। शोभा सामंत, मेघलाल टुडू , बीनानंद सिरका, रमेश हांसदा, जगदीश मुंडा, रैना पूर्ति, प्रकाश कोया, गणेश मुंडा, अंतु मार्डी, जनता सरदार समेत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कमिटी के पदाधिकारियों समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबूथ लेवल कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे चुनाव: विद्युत महतो
    Next Article सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नींद की गोली देकर रेता पत्नी-बच्चों का गला

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.