Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेट में फिर आया बॉल टेम्परिंग का मामला, अंपायर ने टीम को बिना खेले दे दिए रन
    Breaking News Headlines

    क्रिकेट में फिर आया बॉल टेम्परिंग का मामला, अंपायर ने टीम को बिना खेले दे दिए रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में नीदरलैंड्स को 75 रन से मात दी. इसके साथ टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा भी कर लिया. लेकिन मैच के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला. नीदरलैंड्स टीम पर अंपायर ने बॉल टेम्परिंग के चलते रनों की पेनल्टी लगा दी. इस कारण अफगानिस्तान को बिना खेले रन मिल गए. अफगानिस्तान की टीम इसके साथ वनडे सुपर लीग के प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप में 5वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम सबसे निचले पायदान पर है.अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में अंपायर ने पाया कि नीदरलैंड्स टीम के खिलाड़ियों द्वारा गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई है. गेंदबाज ब्रेंडन ग्लोवर थे. इस कारण टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई और यह रन अफगानिस्तान टीम में जोड़ दिए गए. हालांकि किसी खिलाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 254 रन बनाए. वनडे डेब्यू कर रहे ओपनर बल्लेबाज रियाज हसन ने 75 गेंद पर 50 रन बनाए. 3 चौका और एक छक्का लगाया. नजीबुल्लाह जादरान ने 59 गेंद पर 71 रन बनाए. 8 चौके और 3 छक्के जड़े.
    नीदरलैंड्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.4 ओवर में सिर्फ 179 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. ओपनर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स ने 54 और कॉलिन एकरमैन ने 81 रन बनाए. टीम का स्कोर एक समय बिना विकेट के 103 रन था. लेकिन ओपनर्स के आउट होने के बाद टीम बिखर गई. 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. अफगानिस्तान की ओर से कैश अहमद ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. इसके अलावा लेग स्पिनर राशिद खान ने भी 2 विकेट झटके.अफगानिस्तान की बात करें तो टीम ने अब तक वनडे सुपर लीग में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और सभी 6 मैच जीते हैं. उसके 60 अंक हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के 9 मैच के बाद 60 अंक हैं. उसे 6 मैच में जीत मिली है जबकि 3 में हार. इंग्लैंड की टीम 95 अंक के साथ टॉप पर हैं. वहीं भारतीय टीम के 9 मैच के बाद 49 अंक हैं. टीम 7वें अंक हैं. टीम ने 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं जबकि 4 में हार मिली है. नीदरलैंड्स की टीम 25 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर प्रखण्ड परिसर में प्रखण्ड प्रमुख ने फहराय झंडा
    Next Article चीन ने बनाया बर्फ पर दौडऩे वाला रोबोट, 6 पैरों से मचा रहा धमाल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.