Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने बनाया बर्फ पर दौडऩे वाला रोबोट, 6 पैरों से मचा रहा धमाल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने बनाया बर्फ पर दौडऩे वाला रोबोट, 6 पैरों से मचा रहा धमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन ने अब बर्फ पर स्कीइंग करने वाला रोबोट बनाकर दुनिया को हैरत में डाल दिया है. चीन के शेनयांग से आए वीडियो में नजर आ रहा है कि यह रोबोट सर्पिलाकार रास्ते पर तेजी से दौड़ लगा रहा है. चीन का दावा है कि यह रोबोट भविष्य में 5जी तकनीक से लैस कर दिया जाएगा और यह सीमाई इलाकों में गश्त तथा बर्फ से भरे पहाड़ पर राहत और बचाव कार्य को अंजाम दे सकेगा.चीन के शंघाई जिआओ तोंग यूनिवर्सिटी ने इस रोबोट को विकसित किया है. इस रोबोट को स्की करने वाले इंसान की तकनीक को समझने की क्षमता से लैस किया गया है. यह इंसान के स्की करने के तरीके की नकल कर सकता है. यह रोबोट प्रत्येक स्की पर अपने एक-एक पैर को रखकर दौड़ता है. इसकी पकड़ को मजबूत करने के किए स्की पोल्स भी लगाए गए. चीनी दल ने अपने रोबोट का प्रदर्शन भी किया है.

    पहाड़ी इलाकों में गश्त लगा सकेगा चीनी रोबोट

    यह रोबोट आसानी से भीड़ और ढलान पर स्की करने में सक्षम है. इसमें लगे उपकरण उसे टक्कर से बचाने में मदद करते हैं. यह रोबोट 18 डिग्री के स्लोप पर 10 मीटर प्रति सेकंड की गति से स्की करता नजर आया. शोधकर्ताओं का दावा है कि यह रोबोट आने वाले समय में स्कीइंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा. साथ ही पहाड़ी इलाकों में गश्त लगा सकेगा. शोधकर्ताओं ने कहा, इस रोबोट ने दौड़ लगाने, घूमने, रास्ता बनाने और इंसान के साथ संपर्क करने का काम पूरा किया.

    शोधकर्ताओं ने कहा, परीक्षण के दौरान रोबोट ने उच्च श्रेणी की चपलता दिखाई. इस पूरी परियोजना को चीन के विज्ञान और तकनीक मंत्रालय ने सहयोग दिया है. इससे पहले चीन ने चार पैरों से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा रोबोट याक बनाने का दावा किया था. चीनी मीडिया का दावा है कि यह रोबोट याक 160 किलो तक वजन उठा सकता है और 1 घंटे में 10 किमी तक का सफर कर सकता है. चीन का यह मशीनी याक भारतीय सीमा पर पहाड़ों के बीच जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है और चीनी सैनिकों को कठिन परिस्थितियों में भी हथियारों की आपूर्ति कर सकता है.

    160 किलो वजन उठा सकता है चीनी रोबोट याक

    चीन के सरकारी भोंपू सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस रोबोट को खासतौर पर उन जगहों के लिए बनाया गया है जहां पर इंसान के लिए काम करना मुश्किल होता है. साथ ही खतरा बहुत ज्यादा होता है. सीसीटीवी का दावा है कि यह रोबोट दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा और भारी है. एक वयस्क की तुलना में यह रोबोट लगभग आधा ऊंचा है. चीन का दावा है कि बड़े आकार के बाद भी यह 160 किलो वजन उठा सकता है और 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भाग सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट में फिर आया बॉल टेम्परिंग का मामला, अंपायर ने टीम को बिना खेले दे दिए रन
    Next Article ड्रोन सर्टिफिकेशन स्कीम जारी, बिना इजाजत के नहीं उड़ेंगे ड्रोन, हर किसी को करना होगा रजिस्ट्रेशन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.