Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ़ील गुड में ना रहें कार्यकर्ता, चुनाव जीतने के लिए प्रबंधन और क्रियान्वयन जरूरी : सीएम रघुवर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    फ़ील गुड में ना रहें कार्यकर्ता, चुनाव जीतने के लिए प्रबंधन और क्रियान्वयन जरूरी : सीएम रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फ़ील गुड में ना रहें कार्यकर्ता, चुनाव जीतने के लिए प्रबंधन और क्रियान्वयन जरूरी : सीएम रघुवर

    जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फ़ील गुड में ना रहें| हर घर से मोदी के समर्थन में वोट तभी मिलेगी जब हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हर घर तक दस्तक देंगे| उक्त बातें शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही| श्री दास जमशेदपुर के तुलसी भवन में जमशेदपुर लोकसभा के चुनाव संचालन समिति के संयोजकों, विधानसभा स्तरीय कोर कमिटी के सदस्यों और सभी मंडलों के मण्डलाध्यक्षों और महामंत्री को संबोधित कर रहे थे| बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो, विधायक मेनका सरदार और लक्ष्मण टुडू,पूर्ब प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद थें| सीएम ने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी कार्यकर्ताओं से फ़ीडबैक भी लिया और जरुरी मंत्र भी सुझाएँ| सीएम ने जमशेदपुर लोकसभा सीट जीतने का दावा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से गंभीर रहने की सलाह दी| उन्होंने पिछली गलतियों से सबक लेने को कहा| सीएम ने कहा की हम जीत रहे हैं, यह अच्छी बात है| लेकिन यही मानकर जनसंपर्क अभियान में ढील दें यह भूल नहीं करनी है| सीएम ने कहा की कार्यकर्ता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय की फील गुड वाले माहौल से बचें| श्री दास ने कहा की जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी की बढ़त पिछले चुनाव से ज्यादा हो इस बात की चिंता कार्यकर्ताओं को करनी है| चुनाव रणनीति से जीती जाती है जिसमें प्रबंधन और क्रियांवयन मुख्य अंश हैं| भारतीय जनता पार्टी के पास दक्ष कार्यकर्ताओं की बड़ी फ़ौज़ है| नए युवाओं के जोश और पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों का भरपूर लाभ लेने के लिए विधानसभा, मंडलों और बूथ तथा पंचायत स्तर पर बैठकें कर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया| सीएम ने कहा की किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक हर मंडल में जनसंपर्क का प्रथम चरण संपन्न कर लिए जाएँ और एक भी घर ना छूटे इसका विशेष ख्याल रखें| मुख्यमंत्री ने आदिवासी और अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी विशेष सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया| कहा की कांग्रेस और जेएमएम ने आदिवासी समाज और अल्पसंख्यकों को महज़ वोट बैंक के रूप में वर्षों इस्तेमाल किया लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सम्मानपूर्वक मुख्यधारा से जोड़ा है| इस बात को आदिवासी समाज और अल्पसंख्यक भी भली-भाँती समझते हैं| बैठक में विशेष रूप से लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार, पूर्वी सिंघभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, ,मुकुल मिश्रा,राजकुमार सिंह,मिथिलेश सिंह यादव,अनिल सिंह,रामबाबु तिवारी,नंदजी प्रसाद, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल,मेघलाल टुडू,मनोज प्रताप सिंह,मुकुल मिश्रा,तपन ओझा,विकास सिंह,हरेंद्र पांडेय,गुंजन यादव,पुष्पा तिर्की,नीरू सिंह,अजय श्रीवास्तव,शम्भू मल्लिक,सरोज महापात्रा,सत्य तिवारी,अंकित आनंद समेत अन्य मौजूद रहें|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article रैली में विद्युत को मिला अल्पसंख्यक वर्ग का साथ, कई पुरुष व महिला हुए शामिल

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.