
एक मौत की कीमत 20 हजार रुपए : अरुण सिंह
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव निवासी-अजय राम की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय राम पक्की नहर निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।मजदूरी कर लौटने के क्रम में उसे जहरीले जंतु ने काट दिया।परिजन के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी मौत हो गयी।प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष सह सरकोनी पंचायत मुखिया-मीना देवी ने बताया कि अजय अत्यंत निर्धन परिवार से कमाने-खाने वाला एक साधारण मजदूर था।मीना देवी उक्त घटना से बहुत ही दुखित हैं।उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि अजय की आत्मा को शांति मिले।साथ ही कहा कि इस निर्धन परिवार को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराया जायगा।इस दुख के घड़ी में सरकोनी मुखिया की ओर से एक हजार रुपए नगद एवं पचास किलो चावल दिया गया।वहीं सरकोनी मुखिया प्रतिनिधि-अरुण सिंह ने कहा कि अजय जिस कम्पनी के माध्यम से पक्की नहर निर्माण में मजदूरी कार्य कर रहा था,वह कम्पनी उस मृतक के परिवार को 20 हजार रुपए ही दिए।अरुण सिंह ने कहा कि एक मौत की कीमत नहर निर्माण कार्य करा रहे कम्पनी ने 20 हजार रुपए लगाए।साथ ही कहा कि कम्पनी मुआवजा के रूप में कमसे-कम पांच लाख रुपए नगद दे मृतक के परिवार को।
