Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के सीएम आवास में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी पॉजिटिव
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के सीएम आवास में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 5660 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम तक के 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 5660 नये मामले सामने आये. इनमें जयपुर में 2377, जोधपुर में 600, अलवर में 364, उदयपुर में 312, बीकानेर में 237, कोटा में 209, भरतपुर में 200 मामले शामिल हैं.

    इसके अनुसार राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढकर 19,467 हो गई है. मुख्यमंत्री निवास के 27 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं. बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. वह अपने निवास पर पृथक-वास में हैं. विभाग के अनुसार रविवार को 358 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुए. आंकडों के अनुसार जयपुर में रविवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 8972 हो गई. विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में रविवार शाम तक 8,58,44,801 लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है. इसमें 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 8,40,11,232 और 15 से 18 आयुवर्ग के 18,33,569 लोग शामिल हैं.
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर रोक के लिए राज्य के निवासियों से घर से कम से कम बाहर निकलने की अपील रविवार को अपील की. गहलोत ने कहा कि लोग बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें. उन्होंने कहा कि राज्य में भले ही लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सभी स्व-अनुशासित होकर लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें और पूरी सतर्कता बरतें. उन्होंने ट्वीट किया, देशभर में कोविड-19 संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है. हम सभी लोगों को बार-बार आगाह कर रहे हैं कि घर से कम से कम और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, प्रदेश में भले ही लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सभी स्व-अनुशासित होकर लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें और पूरी सतर्कता बरतें.

    सीएम गहलोत ने कहा कि ‘मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और भीड़भाड़ में न जाने के प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से और गंभीरता से पालन करें एवं टीके की दोनों खुराक अवश्य लगवा लें. उन्होंने कहा कि चिकित्सा बिरादरी के लोग भी संक्रमित हो रहे है, हजारों की संख्या में डॉक्टरों के संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘स्थिति चिंतनीय है, हम सभी को मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना है, जनता के सहयोग से ही हम इसमें कामयाब होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड: लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 30 घंटों से बंद, कई जगह फंसे पर्यटक
    Next Article जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन

    Related Posts

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.