Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड: लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 30 घंटों से बंद, कई जगह फंसे पर्यटक
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड: लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 30 घंटों से बंद, कई जगह फंसे पर्यटक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड में हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया है. कई जगहों पर यातायात बुरी तरह ठप पड़ा है. लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर यातायात के लिए बंद पड़ा है. बर्फबारी के कारण हाईवे गंगनानी, सुक्की टॉप से गंगोत्री तक आवाजाही के लिए नहीं खुल सका है. इसी तरह यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी तथा राड़ी टॉप में बर्फबारी के कारण पिछले 30 घंटे ज्यादा समय से बाधित है. इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है.

    बीती शनिवार सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. दिनभर जारी बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे गंगनानी सुक्की टॉप, हर्षिल, धराली और भैरव घाटी से गंगोत्री तक पूरी तरह बंद हो गया था. जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही. वहीं बीआरओ की ओर से जेसीबी लगाकर हाईवे पर गिरी पांच से छह फीट बर्फ को साफ करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है.
    बीआरओ पूरी मेहनत से बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है, लेकिन रविवार देर शाम तक भी हाईवे यातायात के लिए नहीं खुल सका था. यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी, राड़ी टॉप में कई घंटों से बंद पड़ा है. उधर, उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल, संकूर्णाधार समेत जिले के आठ लिंक रोड यातायात के लिए बाधित हैं. देहरादून-सुवाखोली मार्ग यातायात के लिए खुला है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे को सुचारु करने के लिए बीआरओ और एनएच के मजदूर मार्ग को सुचारु करने में जुटे हैं.

    जिले में बारिश और बर्फबारी के कारण संगमचट्टी क्षेत्र और मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 24 घंटों से ठप है. इसके चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद पर्यटकों की संख्या नैनीताल में बढ़ गई है. बर्फबारी का पर्यटक लुफ्त उठाते हुए नजर आए. हिमालय की तलहटी में बसा मुनस्यारी का अंतिम गांव नामिक बर्फ से लकदक हो गया है. यहां 3 इंच से अधिक बर्फ गिरी है. पर्यटक भी बढ़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. पहली बार यहां 380 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिससे ग्रामीण खासे खुश हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएसपी जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, मायावती का दावा-यूपी और पंजाब में बनाएंगे सरकार
    Next Article राजस्थान के सीएम आवास में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी पॉजिटिव

    Related Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Atmosfera captivantă și bonusurile generoase de la https://the-nv-casinos-ro.com îți pot schimba norocul în joc

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Εμπειρίες παιχνιδιού και συναρπαστικές στιγμές στο nines-casinos.com για κάθε λάτρη του τζόγου

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं ने किया पीएम, गृहमंत्री, और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन।

    बेगूसराय बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी, फल व्यवसायी समेत दो घायल – दहशत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.