Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन
    Breaking News Headlines बिहार

    जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. कांग्रेस की बिहार इकाई ने रविवार को कहा कि वह जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा समर्थन करती है. कांग्रेस ने कुमार से आग्रह किया कि वह अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी की मंजूरी की परवाह किये बिना राज्य में जातीय जनगणना करवाएं.

    इस संबंध में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा का बयान लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के रुख के करीब दिखाई दिया जो कि बिहार में प्रमुख विपक्षी दल है. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहते हैं… बीजेपी सहमत होते नही दिख रही,…नीतीश कुमार को आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है.

    प्रदेश बीजेपी ने अतीत में जातीय जनगणना का समर्थन किया है और उसके विधायकों ने विधानसभा में दो बार सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के अलावा किसी और सामाजिक वर्ग की जनगणना की मांग ठुकराने के बाद से पार्टी असमंजस की स्थिति में है.
    इस मुद्दे पर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार से गए एक सर्वदलीय शिष्टमंडल और प्रधानमंत्री के बीच हुई मुलाकात की बेनतीजा रही थी. केंद्र की प्रतिक्रिया के मद्देनजर, लालू प्रसाद यादव की तरह ही अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नीतीश कुमार ने राज्य में सर्वेक्षण करवाने का निर्णय लिया है. हाल में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक का प्रस्ताव दिया है जिसे भाजपा की ओर से मंजूरी मिलना बाकी है.

    नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 51 प्रतिशत गरीब लोग हैं. इन लोगों की पहचान होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए जातिगत जनगणना बेहद जरुरी है. जब तक ही डाटा नहीं होगा, समाज के हर तबके का विकास नहीं हो पाएगा. बता दें, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले साल के दिसंबर माह में जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा था कि जाति आधारित जनगणना के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पहल की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के सीएम आवास में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी पॉजिटिव
    Next Article देश में बेलगाम हुआ कोरोना: आज 1 लाख 79 से ज्यादा केस, 146 लोगों की गई जान

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.