Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में बच्चों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, अस्पताल में भर्ती होने की दर 4 गुना बढ़ी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में बच्चों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, अस्पताल में भर्ती होने की दर 4 गुना बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा है. ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आने के महज एक महीने के अंदर ही ये वेरिएंट दुनिया के 100 से अधिक देशों में फैल चुका है. ओमिक्रॉन की वजह से कुछ देशों में बच्चों के हॉस्पिटलाइजेशन की दर भी बढ़ी है.

    न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 से जुड़े बाल चिकित्सा अस्पतालों में काफी संख्या में नए मरीज भर्ती हुए हैं. न्यूयॉर्क शहर में बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की दर 4 गुना बढ़ गई है.’ विभाग ने कहा कि इनमें से आधे बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं. इस आयु वर्ग के मरीज वैक्सीन के लिए अभी अयोग्य हैं.

    जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में अमेरिका में प्रतिदिन औसतन लगभग 190,000 नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, अमेरिका के टेक्सास से भी ओमिक्रॉन से बच्चों के संक्रमित होने की रिपोर्ट्स है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल के को-चेयरमैन डॉ. जिम वर्सालोविक का कहना है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान उनके अस्पताल में 18 साल से कम उम्र के लोगों के भर्ती होने की रफ्तार दोगुनी हो गई है.
    डॉक्टरों ने पाया कि ओमिक्रॉन फैलने के बाद अमेरिका में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के हॉस्पिटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी हुई है. डॉक्टरों ने पाया कि हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले बच्चों में एक कॉमन बात ये है कि ज्यादातर बच्चों के पेरेंट्स अनवैक्सीनेटेड थे.

    UNICEF के मुताबिक, भारत समेत दुनिया के 82 प्रमुख देशों में कोरोना से अब तक हुई कुल 34 लाख मौतों में से 0.4 फीसदी (करीब 12 हजार) मौतें ही बच्चों की हुई हैं. इस आंकड़े में 20 साल से कम उम्र के किशोरों और बच्चों को शामिल किया गया है. इन 12 हजार मौतों में से 58 फीसदी मौतें 10-19 साल की उम्र के किशोरों की हुई हैं. वहीं, 12 हजार मौतों में से 42 फीसदी मौतें 0-9 साल की उम्र के बच्चों की हुई हैं. 22 दिसंबर तक दुनिया में कोविड के कुल 27 करोड़ से अधिक केस आए और 53 लाख से अधिक मौतें हुई थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Next Article एशेज सीरीज पर कोरोना का खतरा , इंग्लैंड खेमे के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.