Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशेज सीरीज पर कोरोना का खतरा , इंग्लैंड खेमे के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले
    Breaking News Headlines

    एशेज सीरीज पर कोरोना का खतरा , इंग्लैंड खेमे के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ. मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड खेमे के चार सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसमें दो स्पोर्ट स्टाफ और दो खिलाड़ियों के परिवार से हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि किसी का नाम नहीं बताया है. इंग्लैंड खेमे में कोरोना अटैक के बाद सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ. सभी खिलाड़ी निगेटिव पाए जाने के बाद मैदान पर उतरे. कोरोना का कहर सिर्फ इंग्लैंड खेमे पर नहीं टूटा बल्कि एशेज सीरीज के प्रसारण चैनल का एक स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने इन दिनों लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना की वजह से ही एशेज सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच का आयोजन स्थल बदलना पड़ा है. अंतिम मुकाबला 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. पहले यह टेस्ट मैच पर्थ में होना था लेकिन पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से जुड़े पृथकवास और प्रांतीय सीमा प्रतिबंधों को देखते हुए इसका आयोजन दूसरे स्थान पर करने का फैसला किया गया था. हालांकि कोरोना के खतरे के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में दर्शकों के आने पर पाबंदी नहीं लगाई है. मेलबर्न के मैदान पर हजारों दर्शक मैच देखने पहुंच रहे हैं.

    मैच की बात करें तो दूसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सत्र में 70 रन बनाए जबकि उसके तीन विकेट गिरे. लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं. पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम इंग्लैंड से 54 रनों से पीछे है. दूसरे दिन नाइट वाचमैन नाथन लायन 10, मार्नस लाबुशेन एक और स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड की ओर जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ऑली रॉबिनसन और मार्क वुड ने एक-एक विकेट लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में बच्चों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, अस्पताल में भर्ती होने की दर 4 गुना बढ़ी
    Next Article अफगानिस्तान: तालिबान का बेतुका फरमान- महिलाओं के अकेले ट्रैवल करने पर बैन

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.