Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम, रक्षा और राष्ट्रवाद के मंत्र से बनाएंगे न्यू इंडिया : भाजपा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    राम, रक्षा और राष्ट्रवाद के मंत्र से बनाएंगे न्यू इंडिया : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम, रक्षा और राष्ट्रवाद के मंत्र से बनाएंगे न्यू इंडिया : भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव के निमित्त ज़ारी संकल्प पत्र में यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की प्रबल समर्थक है। पार्टी के संकल्प पत्र में राम, रक्षा और राष्ट्रवाद तथा ग़रीब और किसानों के विषयों को प्रमुखता दिये गए हैं वहीं कोई वर्ग विकास से अछूता ना रहे भारतीय जनता पार्टी ने इसका बख़ूबी ख़्याल रखा है। उक्त बातें जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में मंगलवार (09 अप्रैल 2019) को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जे.बी तुबिद ने कही। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता द्वय जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला समेत भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं जमशेदपुर महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी अंकित आनंद और दीपक पारीख मौजूद थे। प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि चाहे किसानों की बात हो या व्यापारियों का विषय हो। भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसान, सुरक्षा, व्यापार समेत सभी वर्गों के हितों के विषय को अपने संकल्प पत्र में समाहित किया। कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में आम जनों द्वारा प्राप्त सुझावों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। भाजपा ने कहा कि 2022 में भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होंगे इसलिए पार्टी संकल्प पत्र में दर्ज 75 वादे पूरा करने की दिशा में काम करेगी।

    ● भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा मज़बूत करने को संकलित, कांग्रेस का प्रयास देशद्रोहियों को मज़बूत करना : राजेश शुक्ल

    बीजेपी के तीन शाश्वत मुद्दों पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि भव्य राम मंदिर बनाना, कश्मीर से 370 हटाना और यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू करने के संकल्प पर भाजपा पूर्व की भाँति ही वचनबद्ध है। भाजपा में दावा किया कि संविधान के दायरे एनडीए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा ज़ारी घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। श्री शुक्ल ने कहा कि देश की जनता समझदार है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोहियों को मज़बूत करने और धारा 370 को यथावत रखने की घोषणा कर देश की जनता को यह प्रमाण दे दिया है कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के संग है और भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सम्वेदनशील है।

    ● सबसे बड़ा वादा पीएम मोदी ख़ुद, मोदी है तो सब मुमकिन है : दिनेश

    जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र ने जन गण की आकांक्षाओं को स्वर दिया है। मोदी सरकार ने बीते पाँच वर्षों में जनता की मूलभूत जरूरतों को पूर्ण किया है अब आम जनों की महत्वकांक्षा पूरी करने को पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र को अलग रखें तो देश की जनता पूरी तरह से मोदी सरकार के साथ है। देश की जनता के लिए मोदी ख़ुद सबसे बड़ा वादा है। कहा कि भारत का बच्चा बच्चा तक यह समझने लगा है कि मोदी हैं, तो सब मुमकिन है।

    ● भाजपा का हर एक कार्यकर्ता लेंगे बीस वोटों की जिम्मेदारी का संकल्प : दिनेश

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में पुनः पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नित एनडीए की सरकार बनें इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हर एक कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में बीस वोटों की जिम्मेदारी लेंगे। इस आशय में जिले से लेकर मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दी की उपेक्षा को चुनावी मुद्दा बनाये
    Next Article यौन शोषण के फरार आरोपी को बिरसा नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.