Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्षी दलों ने जिन स्वप्नों को देखा तक नहीं, उन महत्वपूर्ण विषयों को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध : शुक्ल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    विपक्षी दलों ने जिन स्वप्नों को देखा तक नहीं, उन महत्वपूर्ण विषयों को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध : शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा का ‘संकल्प-पत्र’ सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला : दिनेश

    विपक्षी दलों ने जिन स्वप्नों को देखा तक नहीं, उन महत्वपूर्ण विषयों को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध : शुक्ल

    ● राष्ट्रवाद की प्रेरणा अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मूल मंत्रों पर केंद्रित है भाजपा का संकल्प पत्र : अंकित

    भाजपा का ‘संकल्प-पत्र’ सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है। उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा। बताया कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में सोमवार को ज़ारी पार्टी के संकल्प पत्र भारत की प्रगति की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सभी वर्गों के जरूरतों को मध्य में रखते हुए आम जनों द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर यह संकल्प पत्र तैयार किया गया है जिसकी सिद्धि हेतु पूरी निष्ठा और तन्मयता से एनडीए सरकार कार्य करेगी।

    प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह वरीय अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने भाजपा के ‘संकल्प-पत्र’ को देश की जनता का आवाज़ करार दिया। कहा कि देशभर में भाजपा के 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां और 110 संवाद कार्यक्रम में आमजनों से प्राप्त विचारों और सुझावों को सम्मान देते हुए पार्टी ने संकल्प पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है और इनके क्रियान्वयन की दिशा में कृत संकल्पित भी है। कहा कि सही मायने में यह संकल्प पत्र देश की जनता की अंतरात्मा की आवाज़ है। देश की तरक्की के लिए विपक्षी दलों ने जिन स्वप्नों को देखा तक नहीं, उन महत्वपूर्ण विषयों को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान, जवान, नौजवानों के विषयों पर संवेदनशील रही है और पुनः संकल्प पत्र में इन विषयों को और भी मज़बूती लाने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर किया गया है।

    जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को जनता का ओपिनियन बताया। कहा कि विपक्षी पार्टियाँ चुनाव में घोषणाएं जारी करतीं है किंतु भाजपा देश के ज्वलंत विषयों के समाधान और प्रगति के लिए संकल्पशील है। भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नित एनडीए सरकार देश की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रवाद की प्रेरणा, अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मूल मंत्रों पर केंद्रित है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने महिला स्वालम्बन की दिशा में उल्लेखनीय योजनाएं लागू किये : सांसद
    Next Article साकची पुलिस का एक होटल में छापा आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती धाराएं

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.