Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से खुलासा: भारत से सटे विवादित इलाकों में गांव बसा रहा है चीन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से खुलासा: भारत से सटे विवादित इलाकों में गांव बसा रहा है चीन

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. भारत से सटे विवादित इलाकों में चीन अपने गांव बसा रहा है. पेंटागन की रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश से सटे विवादित इलाके में 100 घरों वाले गांव का जिक्र खास तौर से किया गया है.अमेरिकी संसद में सौंपी अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भारत से सटी एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोलपर चीन के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र किया है. मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इन्वोलविंग पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना-2021 नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के इस इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत की सरकार और मीडिया में लगातार चिंताएं बढ़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बावजूद चीन उल्टा एलएसी पर भारत के निर्माण-कार्यों को विवाद की वजह बताता है.
    चीन के इस गांव के बारे में हालांकि पहले भी भारतीय मीडिया में खबरें आ चुकी हैं. उस दौरान गांव के सैटेलाइट इमेज सामने आई थीं. ये गांव जिस इलाके में है वो 62 के युद्ध से पहले से चीन के कब्जे में है. अरुणाचल के अलावा भी चीन एलएसी के करीब वाले इलाकों में ऐसे गांव बसा रहा है, जिन्हें युद्ध के समय में सैनिकों के लिए बैरक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.पेंटागन की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चीन एलएसी पर अपने दावे मजबूत करने के लिए इंक्रीमेंटल और टेक्टिकल कार्रवाई कर रहा है. इसके अलावा चीन भारत की सीमा से सटे इलाकों में फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क बिछा रहा है ताकि मिलिट्री कम्युनिकेशन को बेहतर बनाया जा सके. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि तनाव शुरू होने के बाद से ही भारत और चीन दोनों ने ही अपनी अपनी सेनाओं का बड़ा जमावड़ा एलएसी पर कर रखा है.
    पेंटागन की रिपोर्ट पर फिलहाल भारत सरकार या फिर भारतीय सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पेंटागन की 192 पेज की इस रिपोर्ट में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. इसमें चीन के परमाणु हथियारों से लेकर पीएलए (नौसेना) के जंगी बेड़े और ताइवान पर चीन के लगातार कसते शिकंजे के बारे में भी बताया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक
    Next Article पाकिस्तान का हिंदुओं को वीजा देने से इनकार

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.