Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी चुनाव में बीजेपी का विरोध करेगा संयुक्त किसान मोर्चा: राकेश टिकैत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी चुनाव में बीजेपी का विरोध करेगा संयुक्त किसान मोर्चा: राकेश टिकैत

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगरा. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आगरा में अरुण नारवार के परिवार से भेंट की और उनके परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की. गौरतलब है कि अरुण की 19 अक्टूबर को आगरा में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस ने जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के सिलसिले में अरुण को हिरासत में लिया था.नारवार परिवार से मिलने के बाद टिकैत ने पत्रकारों से कहा, राज्य सरकार मुआवजा देने में भेदभाव कर रही है. उसने लखीमपुर खीरी और कानपुर में 40-45 लाख रुपये की सहायता दी है, लेकिन आगरा में सरकार ने महज 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. उन्होंने कहा, राज्य सरकार को अरुण के परिवार को भी 40 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए. सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए. उन्होंने नारवार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और अरुण के मौत की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की.
    कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा, मैं किसानों से अनुरोध करूंगा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें. संयुक्त किसान मोर्चा राज्य के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का विरोध करेगा.

    राकेश टिकैत ने कहा, विधानसभा चुनाव में हम न तो कोई उम्मीदवार उतारेंगे और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे. टिकैत ने कहा कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका विरोध प्रदर्शन समस्या सुलझने तक जारी रहेगा और इसे लेकर ”हम केन्द्र सरकार से बातचीत करने को भी तैयार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया घटना के गवाहों को सुरक्षा देने का निर्देश
    Next Article एलन मस्क ने रचा इतिहास, एक दिन में कमाए 2,71,50,00,000,000 रुपये

    Related Posts

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    October 27, 2026

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    October 27, 2026

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Betway Casino Review: How Quick-Hit Players Actually Use the Platform

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    महत्वपूर्ण ये नहीं कि रावण कितना बड़ा विद्वान था।

    नशा माफियाओं पर शिकंजा: नशा मुक्त भारत @ 2029 की निर्णायक जंग

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    निगरानी टीम ने रंगे हाथों घुस लेते DSP को दबोचा।

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.