Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी: महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमिश्नर ने बिठाई जांच
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी: महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमिश्नर ने बिठाई जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखनऊ के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि लखनऊ पुलिस के आयुक्त ने इसके लिए जांच बैठा दी है. क्योंकि पुलिस कमीशनर का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह के कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं. दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बुधवार को एक्सप्रेस-वे पर बिना अनुमति के आगरा जाने से रोक दिया गया था. इस दौरान वहां पर कुछ महिला सिपाहियों और उपनिरीक्षकों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया.

    प्रियंका के साथ सेल्फी लेनी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीसीपी मध्य ख्याती गर्ग को मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उधर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि ड्यूटी छोड़ना और सेल्फी लेना गंभीर मामला है और ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. लिहाजा माना जा रहा है कि इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

    जांच है जारी

    वहीं पुलिस आयुक्त का कहना है कि वायरल फोटो में दिख रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान आगरा एक्सप्रेस वे पर प्रियंका गांधी के साथ यह सेल्फी ली थी. क्योंकि उस वक्त महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी और प्रियंका के काफिले को आगे जाने से रोका जा रहा था. जबकि इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त दिखी. असल में आगरा में एक सफाई कर्मी की थाने में मौत के मामले में प्रियंका गांधी आगरा जा रही थी. प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोमवर्क न करने पर 13 साल के स्टूडेंट को शिक्षक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
    Next Article न्यूज चैनल पर चलने लगा पोर्न वीडियो, एंकर बेखबर होकर बताती रही मौसम का हाल

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.