Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूज चैनल पर चलने लगा पोर्न वीडियो, एंकर बेखबर होकर बताती रही मौसम का हाल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    न्यूज चैनल पर चलने लगा पोर्न वीडियो, एंकर बेखबर होकर बताती रही मौसम का हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. बीते दिनों अमेरिका के एक न्यूज चैनल में लाइव बुलेटिन के दौरान कुछ ऐसा घटा, जो नहीं होना चाहिए था. दरअसल, एक महिला एंकर मौसम की जानकारी दे रही थी, तभी पीछे की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा. मामला वॉशिंगटन के क्रेम न्यूज चैनल का है.न्यूज चैनल के जरिए लोग घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने की घटनाक्रम को आसानी से देख और सुन सकते हैं. यही वजह है कि न्यूज चैनल्स व्यूवर्स तक सबसे पहले खबर पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं. लेकिन कभी-कभी लाइव बुलेटिन के दौरान कुछ ऐसा घट जाता है, जिसके लिए शर्मिंदा भी होना पड़ता है.वॉशिंगटन के क्रेम न्यूज पर एक फीमेल एंकर मौसम का हाल सुना रही थी. तभी पीछे की स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगा. इस दौरान एंकर को भनक तक नहीं लगी कि उसके पीछे क्या चल रहा है. वह बेखबर होकर मौसम का हाल सुनाए जा रही थी. बता दें कि 13 सेकंड तक पोर्न क्लिप चलता रहा. इसके बाद जब किसी का इस ओर ध्यान गया, तो फौरन टेलीकास्ट को रोक दिया गया.वीडियो के शुरुआत में स्क्रीन पर दो फीमेल एंकर नजर आती है. इस दौरान एक एंकर दूसरे से मौसाम का हाल पूछती है, जिसके बाद दूसरी रिपोर्ट पढ़ना शुरू कर देती है. लेकिन तभी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगता है. इस दौरान मौसम का हाल बताने वाली एंकर को देखकर लगता है कि उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके पीछे की स्क्रीन पर कुछ गलत चल रहा है.इस वीडियो के लाइव होने के कुछ घंटों बाद चैनल को इस गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, रात के बुलेटिन में क्रेम न्यूज की एंकर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके लिए माफी मांगी. इसके साथ ही चैनल ने यह भी कहा कि आगे इस तरह की गलती देखने को नहीं मिलेगी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं किसी ने जानबूझकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम तो नहीं दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी के साथ सेल्फी: महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमिश्नर ने बिठाई जांच
    Next Article टीकाकरण का शतक पूरा, PM मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहास, यह भारतीय विज्ञान की जीत

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.