Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला में गठित सभी कोषांग के अब तक की प्रगति की समीक्षा
    Breaking News Headlines झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला में गठित सभी कोषांग के अब तक की प्रगति की समीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला में गठित सभी कोषांग के अब तक की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को चुनाव को देखते हुए बेहतर मैन पावर प्रबंधन का निर्देश दिया। वहीं सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण एवं पोलिंग पार्टी को दिए जाने वाले सामग्री कि समय पूर्व व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण कार्यशाला में अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को शोकॉज करने का निर्देश डीडीसी को दिए। उपायुक्त ने डीटीओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित सभी आवेदन का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित दो कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग द्वारा 09 जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन में चुनाव संपन्न कराने हेतु नियुक्त प्रेक्षक को जिला द्वारा चुनाव संबंधी सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश एसओआर को दिए। वहीं कार्यापालक अभियंता भवन को स्ट्रांग रूम के आस पास बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निदेशक एनईपी को जिले में दिव्यांग मतदाताओं की क्लस्टरवार सूची तैयार करने का निर्देश दिया। जिससे दिव्यांग मतदाताओं के आवश्यकतानुसार मतदान कराने हेतु वाहन उपलब्ध कराया जा सके। आज की बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी-धालभूम, एडीसी, निदेशक- डीआरडीए, निदेशक-एनईपी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    *लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार*
    *बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में मेडिकल प्लान पर विस्तार से चर्चा
    Next Article बवासीर का इलाज कराने गए मरीज का डॉक्टर ने निकाल दिया बच्चेदानी व अपेंडिक्स

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    May 31, 2026

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    May 31, 2026

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.