Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में मेडिकल प्लान पर विस्तार से चर्चा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में मेडिकल प्लान पर विस्तार से चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मेडिकल प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न अस्पतालों के प्रतिनिधियों को चुनाव कार्य में तैनात चुनाव कर्मियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मतदान के समय भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है एैसे मे संभव है कि प्रतिनियुक्त चुनाव कर्मी अथवा सुरक्षा बल के जवानों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो। वैसी स्थिति में चुनाव कर्मी अथवा सुरक्षाबल के जवान को अविलंब बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया जिसका भुगतान निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा 10 मई से 12 मई तक इस संबंध मे सभी अस्पताल में विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी अस्पताल प्रबंधन से मतदाता जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने की भी अपील की गई। मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग करने हेतु बनाए गए व्हील चेयर बैक में सहयोग करने की अपील सभी अस्पताल प्रबंधन से किया गया। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाता हमारे लिए विशेष हैं उन्हें हरसंभव सहयोग करना हमारा कर्तव्य है एवं अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि सहिया द्वारा मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग कराना सुनिश्चित करें। लगभग 30 लोकेशन जहां सुरक्षा बल और अर्धसैनिक बल के बटालियन रहेंगे उन स्थानों पर मलेरिया इंडेक्स मैपिंग कराने के साथ-साथ मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव कराने का निर्देश भी उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को दिया गया। सभी मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले फर्स्ट एड कीट में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं रखने हेतु निदेशित किया गया। डिस्पैच, रिसिविंग और क्लस्टर प्वाइंट पर भी मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त करने हेतु निदेशित किया गया। वहीं जिले में एंबुलेंस की उपलब्धता का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। सिविल सर्जन को जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता को देखते हुए समय से जीवन रक्षक दवाओं का क्रय करना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। आज के बैठक में मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, आयुष्मान योजना के तहत जिले में निबंधित सभी अस्पताल के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    *लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार*
    *बूढ़े हों या जवान, सभी करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला में गठित सभी कोषांग के अब तक की प्रगति की समीक्षा

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.