Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, यूं एक और सरगना आया सामने!
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    कोल्हान में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, यूं एक और सरगना आया सामने!

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2019Updated:April 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, यूं एक और सरगना आया सामने!
    फर्जी प्रेस कार्ड, गाड़ी में फर्जी तरीके से प्रेस लिखवाकर जमशेदपुर में सक्रिय सोनारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक अपार्टमेंट निवासी कोल्हान मानवाधिकार संगठन आयकर विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त कथित व्यक्ति, जो दर्जन भर गाड़ियों का मालिक है और सभी गाड़ियों पर प्रेस स्टीकर चिपकाने के साथ मानवाधिकार संगठन के बड़े-बड़े बोर्ड लगा कर सरेआम विचरते रहता है, उस व्यक्ति का नाम दीपक गांधी होना बताया जा रहा हैं। हालांकि उसके वाहन विपुल वसंतराय गांधी के नाम निबंधित हैं।
    एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के फोटो जर्नलिस्ट अपनी गाड़ी सर्विसिंग कराने पहुंचा था सोनारी स्थित मारुति सर्विस सेंटर। जहां मारुति ब्रेजा कंपनी की गाड़ी पर प्रेस लिखा पाया और उसमें कोल्हान मानवाधिकार संगठन आयकर विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त लिखा दिखा। जिससे उसे शंका हुई और इसकी जानकारी उसने तत्काल झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ जमशेदपुर एसएसपी को दी।

    इसके बाद जमशेदपुर एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामले की जांच का जिम्मा सिटी एसपी को दी। सिटी एसपी ने सोनारी थाना को उक्त गाड़ी को सर्विस सेंटर से सीज कर थाना लाने का निर्देश दिया।
    भेद खुलते ही औकात में आया फर्जी पत्रकारः इधर भेद खुलते ही फर्जी प्रेस और मानवाधिकार संस्था का बैनर लगाकर घूम रहा फर्जी पत्रकार अपनी औकात में आ गया और जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के घर पहुंच गया।

    इतना ही नहीं दिल्ली के किसी फर्जी मैगजीन का खुद को रिपोर्टर बताते हुए अपने फ्लैट में रह रहे एक सीनियर जर्नलिस्ट और मामले को संज्ञान में लाने वाले एजेंसी के फोटोजर्नलिस्ट को देख लेने की धमकी दे डाली।

    जबकि उस वक्त मामले का खुलासा करने वाला फोटो जर्नलिस्ट भी उसी जगह बैठा हुआ था।
    उधर सोनारी थाना पुलिस मारुति सर्विस सेंटर से गाड़ी को सीज कर थाना ले आई और जुर्माना वसूल कर गाड़ी को छोड़ दिया।
    साभार :राजनामा. कॉम

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article प्रीति दुबे का आत्महत्या मामले में उच्चस्तरीय जांच हो :–अप्पु तिवारी

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.