Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्भवती महिलाओं से बच्चे तक पहुंच सकता है डेंगू, जानें कितना खतरनाक है ये
    Headlines

    गर्भवती महिलाओं से बच्चे तक पहुंच सकता है डेंगू, जानें कितना खतरनाक है ये

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इन दिनों डेंगू के काफी मामले सामने आ रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़े तक सभी बीमार हो रहे हैं. डेंगू मच्छरों से फैलने वाली समस्या है. हर साल इसका प्रकोप सितंबर से नवंबर के बीच देखने को मिलता है. डेंगू की गंभीर स्थिति जानलेवा होती है. चौंकाने वाली बात ये है कि बड़ों के मुकाबले बच्चों में इसकी तीव्रता बड़ों के मुकाबले बच्चों में कही अधिक होती है.

    वहीं गर्भवती महिलाओं और बच्चों को फीड कराने वाली महिलाओं को डेंगू से खासतौर पर बचाव करना चाहिए क्योंकि अगर बच्चे को जन्म देते समय मां डेंगू से पीड़ित है, तो बच्चा भी संक्रमित हो सकता है. वहीं संक्रमित मां का दूध पीने से भी बच्चा डेंगू का शिकार बन सकता है.

    दिन में काटता है डेंगू मच्छर

    डेंगू एक तरह का वायरस है जो एडीज मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है. ये मच्छर ज्यादातर दिन में काटता है. ज्यादातर ये मच्छर इकट्ठे या ठहरे हुए पानी में अंडे देता है, इसलिए अपने घर में नालियों, कूलर, पुराने टायर, टूटे डिब्बों आदि कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें. इसके अलावा साफ पानी को भी ढंक कर रखें.

    इन लक्षणों से करें पहचान

    डेंगू के शुरुआती लक्षण वायरल जैसे होते हैं और मच्छर के काटने के करीब दो से तीन दिन बाद दिखाई देते हैं. ऐसे में लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि यदि ये समस्या गंभीर हो गई तो जानलेवा साबित हो सकती है. जानिए इसके लक्षण…

    – तेज बुखार

    – खांसी

    – सांस लेने में तकलीफ होना

    – मुंह, होंठ और जीभ का सूखना

    – वॉमिटिंग के कारण शरीर में पानी की कमी होना

    – सुस्ती, कमजोरी और चिड़चिड़ापन

    – हाथ-पैर का ठंडा होना

    – बच्चे का सामान्य से अधिक रोना

    तेजी से घटती हैं प्लेटलेट्स

    शरीर में खून को रोके रखने के लिए प्लेटलेट्स की जरूरत होती है. लेकिन डेंगू अगर गंभीर स्थिति में पहुंच जाए तो प्लेटलेट्स तेजी से घटना शुरू हो जाती है. एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में डेढ़ लाख से लेकर चार लाख तक प्लेटलेट्स होती हैं. अगर ये 20 हजार के आसपास पहुंच जाती है तो ब्लीडिंग होना शुरू हो जाती है. साथ ही प्लेटलेट्स भी चढ़ानी पड़ सकती है. डेंगू अगर खतरनाक हो जाए तो मल्टी ऑर्गन फेलियर का जोखिम भी बढ़ जाता है.

    कैसे करें बचाव

    – खिड़कियों और दरवाजों को नेट से कवर कराएं ताकि घर में मच्छर प्रवेश न कर पाएं.

    – मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

    – शरीर के बचाव के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें.

    – घर के अंदर और आसपास साफ सफाई का खयाल रखें, पानी इकट्ठा न होने दें.

    – बीमार पड़ने पर विशेषज्ञ को दिखाएं और सलाह से ही कोई दवा लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर
    Next Article छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 40 हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, कई एकड़ की फसल बर्बाद

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.