Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 40 हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, कई एकड़ की फसल बर्बाद
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 40 हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, कई एकड़ की फसल बर्बाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मरवाही वन परीक्षेत्र के बेलझिरिया गांव में 40 हाथियों का दल पहुंच गया है. हाथियों ने फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. इनके आने से गांववालों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है. ग्रामीण शोर-शराबा कर हाथियों को भगाने में जुटे हैं. हाथियों का दल हफ्ते में दूसरी बार यहां पहुंचा है.
    छत्तीसगढ़ में हाथियों का जबरदस्त आतंक है. यहां के कई जिलों में हाथी जबरदस्त उत्पात मचाकर लोगों की जान तक ले लेते हैं. राज्य में पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले में 204 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान 45 हाथियों ने भी दम तोड़ा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018, 2019 और 2020 में हाथियों के हमलों में 204 लोगों की मौत हुई है.
    यही नहीं इस दौरान 97 लोग घायल हुए हैं. इस अवधि के दौरान हाथियों से फसलों को नुकसान पहुंचने के 66,582 मामले, घरों को नुकसान पहुंचने के 5047 मामले और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के 3151 मामले दर्ज किए गए हैं. इस वजह से इन तीन वर्षों में सरकार द्वारा लोगों को 57,81,63,655 रुपये का मुआवजा दिया गया है.
    छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष में ज्यादातर लोगों की जान गई है. छत्तीसगढ़ के वन मंत्री के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में 45 हाथियों की मृत्यु की जानकारी मिली है. इनमें से वर्ष 2018 में 16 हाथियों की, वर्ष 2019 में 11 हाथियों की और वर्ष 2020 में 18 हाथियों की मृत्यु हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्भवती महिलाओं से बच्चे तक पहुंच सकता है डेंगू, जानें कितना खतरनाक है ये
    Next Article जमशेदपुर में बंदी को मिला व्यापारियों का पूर्ण समर्थन ,शांतिपूर्ण भारत बंद पूर्णतः सफल: भगवान सिंह

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.