Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बंदी को मिला व्यापारियों का पूर्ण समर्थन ,शांतिपूर्ण भारत बंद पूर्णतः सफल: भगवान सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड

    जमशेदपुर में बंदी को मिला व्यापारियों का पूर्ण समर्थन ,शांतिपूर्ण भारत बंद पूर्णतः सफल: भगवान सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बंदी को मिला व्यापारियों का पूर्ण समर्थन ,शांतिपूर्ण भारत बंद पूर्णतः सफल: भगवान सिंह

    कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने भरी हुुंकार

    तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत भारत बंद को जमशेदपुर की जनता व व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला। सभी छोटी-बड़ी दुकानें व्यापारियों ने स्वयं ही बंद रखीं। इस दौरान किसानों ने शहर व राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।
    किसान आंदोलन एकजुटता मंच के तत्वाधान में गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह से विशाल जत्था शहर बंद कराने को निकल पड़ा था। राजमार्ग पर नरगा में सम्बोधित करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि देश की जनता ने किसानो के हक़ में बंद को पूर्णतः सफल कर केंद्र सरकार की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा की आज का भारत बंद केवल किसान हितों लिए नहीं था बल्कि सभी देशवासियों के हितों के लिए था। किसान आंदोलन एकजुटता मंच की चंदना बनर्जी व सुमित रॉय ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है जो केवल अपने पूंजीपती मित्रों के खातिर किसानों की अनदेखी कर रही है। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की आज की बंदी की सफलता के लिए भगवान सिंह के नेतृत्व में योजना के तहत कार्य किया गया। सोमवार सुबह को ही किसान आंदोलन एकजुटता मंच व मानगो गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों सहित अन्य बंद समर्थक मानगो गुरुद्वारा में इकठ्ठा हो गए थे वहीँ से मोटरसाइकिल से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों साकची, कदमा, आदित्यपुर, जुगसलाई के बाद राजमार्ग में बंद कराने के लिए निकल पड़े।
    भारत बंद की सफलता में प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व सुमित रॉय, गुरप्रताप सिंह, डॉ राम कविंदर, चंदना बनर्जी, गीता सुंडी, जसवंत सिंह जस्सू , सुखवंत सिंह सुखु, हीरा सिंह, हरजिंदर सिंह, रघुबीर सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक रणजीत, मदन कुमार, मनदीप सिंह, बलबीर सिंह, तेजपाल सिंह, सनी सिंह, सुखलाल शांडिल, सूरज प्रधान, मिंटू प्रसाद, राजेश चौहान और सुखबीर सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 40 हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, कई एकड़ की फसल बर्बाद
    Next Article किसान बिल के समर्थन में उतरे पुलिस अधिकारियों के ऊपर दर्ज कराया मुकदमा ,बंदी सफल कराने के लिए पुष्प हार देकर सम्मानित करने का किया प्रयास

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.