Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर
    Headlines सिनेमा

    दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को इसका विनर मिल गया है और इसका ऐलान भी कर दिया गया है. सबको पीछे छोड़ते हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन के विजेता बन गए हैं. खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 जीतने के साथ ही अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी और एक नई कार भी अपने घर ले गए हैं. इसके अलावा उन्हें ईनाम में मोटी रकम भी मिली है.
    अर्जुन बिजलानी को टक्कर देने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी अंत तक टिकी रहीं और खतरों के खिलाड़ी 11 की फर्स्ट रनरअप बन गईं. दिव्यांका का लास्ट टास्क पूरा करने में 20 सेकंड के समय के अंतर से अर्जुन से हार गईं. स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में अर्जुन और दिव्यांका के अलावा, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फाइनलिस्ट थे.इससे पहले एक्टर ने कहा था कि कोरोना वायरस के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी काफी अलग लग रहा था. उन्होंने कहा– इस साल, यह जीतने या हारने के बारे में नहीं है. यह हमारी इच्छा शक्ति को ऊंचा रखने और आगे बढ़ने के बारे में अधिक है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल शो में हिस्सा लेने वाला हर एक प्रतिभागी विजेता है क्योंकि यह ऐसी स्थिति है जैसी कभी नहीं रही.
    अर्जुन आगे कहते हैं- इस समय, खुद को डार्क जोन और नेगेटिविटी से बाहर निकालने की ऊर्जा सराहनीय है. शूट के अलावा अर्जुन ने एक ऐसी संस्था के हाथ आगे बढ़ाए हैं, जो देश भर के अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए बेड खोजने में मदद करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर सामने आये कोरोना के 26 हजार से ज्यादा नये मामले, केरल में हालात बेकाबू
    Next Article गर्भवती महिलाओं से बच्चे तक पहुंच सकता है डेंगू, जानें कितना खतरनाक है ये

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.