Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, सरकार भाजपा से डरी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    कुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, सरकार भाजपा से डरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, सरकार भाजपा से डरी

    विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ लाठी चलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। तुष्टिकरण की राजनीति से धर्मांध बनी सूबे की गठबंधन सरकार जनाक्रोश और सशक्त भाजपा के आक्रामक तेवर से घबरा गई है। अपने गलत मंसूबों की पूर्ति के लिए यूपीए गठबंधन सरकार उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलना चाहती है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य को अशांत करने और अपनी विफलताओं को छिपाने की रणनीति के तहत ही हेमंत सरकार ने नमाज़ रूम पॉलिटिक्स को हथियार बनाया। कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम द्वय रघुवर दास व बाबुलाल मरांडी सहित कई माननीय सांसद व विधायक एवं सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से तुष्टिकरण से प्रेरित होकर लाठीचार्ज को अंजाम दिया गया। कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

    ◆ लोकतंत्र के मंदिर को धार्मिक तुष्टिकरण से आज़ादी दिलाने तक संघर्ष करेंगे : दिनेश कुमार

    झारखंड विधानसभा में नमाज़ के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर घिरी हेमंत सरकार द्वारा भाजपाईयों पर लाठीचार्ज की पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीव्र भर्त्सना किया। कहा कि सरकार विकास के विभिन्न योजनाओं पर पूर्णतया विफल है। जनता में आक्रोश व्याप्त है। इसी का प्रतिफ़ल है कि सरकार दलीय आधार पर पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव कराने से घबरा रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सरकार ने धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति को सरकारी मुहर लगाने की नाकाम कोशिश की है। हेमंत सरकार ने लोकतंत्र के मंदिर को वोट बैंक की सियासत के लिए इस्तेमाल किया है जिसका भाजपा प्रतिकार करती रहेगी। दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की लाठियां भाजपाईयों के मनोबल को नहीं तोड़ सकती। लोकतंत्र के मंदिर को धार्मिक तुष्टिकरण से आज़ादी दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनामांकन के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय में उमड़ी समर्थकों की भीड़
    Next Article विधानसभा घेराव में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा डरी हुई है सरकार

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.