Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा घेराव में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा डरी हुई है सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधानसभा घेराव में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा डरी हुई है सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा घेराव में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा डरी हुई है सरकार

    जमशेदपुर। तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित विधानसभा भवन में नमाज हेतु अलग कक्ष आवंटन किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित चरणबद्ध आंदोलन के निमित्त बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा घेराव हेतु भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में रांची कूच किया। बुधवार सुबह साकची स्थित पार्टी कार्यालय से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने झंडे, पोस्टर, बैनर लेकर राँची प्रस्थान किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,

     

    विधायक दल के नेता पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य नेताओं के संग विधानसभा घेराव में हिस्सा लिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक भेद करने और वोट बैंक पॉलिटिक्स के मद्देनजर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों के प्रति राज्य सरकार की उदासीन मानसिकता से प्रदेश की जनता निराश है।

     

    सरकार गठन के 20 महीने बाद भी सरकार अपने किसी वादों को पूर्ण नहीं कर पाई है। उनके सभी वादे हवा-हवाई ही साबित हुए हैं। ऐसे में सरकार डरी हुई है और असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ये तुगलकी निर्णय का सहारा लिया है। गुँजन यादव ने कहा कि जब तक यह निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तब तक भाजपा कार्यकर्ता सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी परंपरा की शुरुआत करने और प्रदेश की दुर्दशा होते भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

     

    इस दौरान भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मोर्चा के जिला पदाधिकारी समेत सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में हिस्सा लेकर विरोध दर्ज कराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, सरकार भाजपा से डरी
    Next Article सरकार न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV10&13) को नियमित नि:शुल्क टीकाकरण अभियान में शामिल करे :डाॅ.अजय कुमार

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.