Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्त
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्त
    चुनाव प्रचार के शोर के बीच चुनाव आयोग की विभिन्न टीमों का जब्ती अभियान भी जोर-शोर से जारी है. आयोग के ऑवजर्वर्स ने देश के कई राज्यों में 25 मार्च तक कुल 540 करोड़ मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोना चांदी जैसी कीमती धातु के साथ-साथ मतदाताओं को रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाला सामान भी जब्त किया है.
    चुनाव प्रचार के शोर के बीच चुनाव आयोग की विभिन्न टीमों का जब्ती अभियान भी जोर-शोर से जारी है. आयोग के ऑवजर्वर्स ने देश के कई राज्यों में 25 मार्च तक कुल 540 करोड़ मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोना चांदी जैसी कीमती धातु के साथ-साथ मतदाताओं को रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाला सामान भी जब्त किया है.

    आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण के मुताबिक अब तक 143 करोड़ 47 लाख रुपये नकद, 89 करोड़ 64 लाख रुपये मूल्य की शराब, 131 करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स यानी नशीले पदार्थ और 162 करोड़ 93 लाख रुपये मूल्य के कीमती धातु यानि सोना चांदी की खेप जब्त की गई है. इसके अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाले अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं. शेफाली शरण ने बताया कि बड़ी संख्या में ले जाए जा रहे सामान की कीमत 12 करोड़ 20 लाख आंकी गई है.

    शराब की सबसे बड़ी खेप सवा 12 लाख लीटर, महाराष्ट्र में पकड़ी गई. जबकि इसके बाद 8 लाख 60 हजार लीटर उत्तर प्रदेश में, 4 लाख 20 हजार लीटर पश्चिम बंगाल में और 4 लाख 90 हजार लीटर शराब कर्नाटक में जब्त की गई है.

    आयोग के मुताबिक जब्ती के समय जब आयोग की टीम ने पकड़े गए लोगों से इन जब्तशुदा सामान के लाने और ले जाने की जगह के बारे में पूछताछ की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और ना ही पकड़े गए लोगों के पास कोई रसीद, पर्चा या कोई कैशमेमो मिला. आयोग ने बताया कि ये जब्ती अभियान मतदान के आखिरी चरण तक जारी रहेगा
    बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू होना है. चुनाव आयोग ने देश भर की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरे आश्वासनों-घोषणाओं से देश नहीं बनता
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.