Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काबुल से दूतावास कर्मचारियों को वापस लाना मुश्किल काम था: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
    Breaking News

    काबुल से दूतावास कर्मचारियों को वापस लाना मुश्किल काम था: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि काबुल में मची तबाही के बीच दूतावास कर्मचारियों को वापस भारत लेकर आना एक मुश्किलभरा काम था. विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा है-भारतीय राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को काबुल से भारत लाना एक मुश्किलभरा और जटिल काम था. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिनकी वजह से ये संभव हो सका.इस बीच विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत के अफगानिस्तान में राजदूत और अन्य सभी भारतीय कर्मचारी वापस लौट चुके हैं. मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है-काबुल की स्थितियों को देखते हुए यह तय किया गया था कि दूतावास के कर्मचारियों को तुरंत वापस लाया जाएगा. ये काम दो चरणों में पूरा किया गया. आज दोपहर में राजदूत और अन्य कर्मचारी दिल्ली पहुंच गए हैं.उधर, अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को संरक्षक राष्ट्रपति घोषित किया है. सालेह ने ट्वीट कर कहा है कि वह अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं. सालेह ने ट्वीट करके लिखा- ‘स्पष्टत: अफगानिस्तान के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी, देश छोड़कर भागने, इस्तीफे या फिर मौत के बाद उपराष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाता है. मैं वर्तमान में अपने देश में हूं और मैं कानूनी तौर पर केयर टेकर राष्ट्रपति हूं. मैं सभी नेताओं से उनके समर्थन और आम सहमति के लिए संपर्क कर रहा हूं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकहलगांव शहर में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का सड़क से टूटा संपर्क
    Next Article पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिखों और हिन्दुओं को शरण देने का दिया निर्देश

    Related Posts

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    November 11, 2026

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    November 11, 2026

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    डीएमएफटी फंड से बनने वाली दो पीसीसी सड़कों का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

    मैदान में बरौनी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम।रानी को हराकर बनी चैंपियन।

    छठ पूजा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, अंचलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का लिया जायजा

    बहरागोड़ा में उत्साह से मना भाईदूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

    माताजी आश्रम हाता में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

    बागजाता माइंस की शाफ्ट निर्माण परियोजना की जांच की मांग, शिकायत बंद करने पर अपील

    झारखंड स्थापना दिवस को मुख्य अतिथि होंगे विधायक संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.