Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिखों और हिन्दुओं को शरण देने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिखों और हिन्दुओं को शरण देने का दिया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में अफगानिस्‍तान से सभी भारतीयों की सुरक्षित निकासी के सभी आवश्‍यक प्रबंध करें. एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा ‘ भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिखों और हिंदू अल्‍पसंख्‍यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं. इसके साथ ही हमें उन अफगान भाई-बहनों की मदद करना चाहिए जो सहायता मांगने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं.इस अहम बैठक में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. देश से बाहर होने के कारण इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर उपस्थित नहीं हो सके. बैठक में कई वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें. इसमें प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, एनएसए अजीत डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अफगानिस्तान में भारत के राजदूत रुद्रेंद्र टंडन भी शामिल हुए. भी मौजूद थे. राजदूत टंडन, काबुल से निकासी उड़ान से भारत लौटे जो मंगलवार सुबह जामनगर में उतरी.सरकार के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति को अफगानिस्तान के वर्तमान हालात, सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति के बारे में अहम जानकारी दी गई. समिति को भारतीय दूतावास के अधिकारियों, भारतीय समुदाय के कुछ सदस्‍यों और भारतीय मीडियाकर्मियों की निकासी के बारे में भी बताया गया.तालिबान ने रविवार को काबुल में प्रवेश करने के बाद राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था. सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार बारीकी से अफ़ग़ानिस्तान में सभी घटनाक्रमों की निगरानी कर रही है. यह अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों के बचाव और सुरक्षा के लिए समय-समय पर सलाह जारी करता रहा है, जिसमें उनकी तत्काल भारत वापसी का आह्वान भी शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाबुल से दूतावास कर्मचारियों को वापस लाना मुश्किल काम था: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की तरफ से सावन मिलन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.