Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा,मुख्यमंत्री 26 को करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा,मुख्यमंत्री 26 को करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाहरी उम्मीदवार की आहट से,भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

    भाजपा में बगावत होने की संभावनाओं से इंकार नहीं

    डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा,मुख्यमंत्री 26 को करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

    *महागठबंधन की भाजपा के प्रत्याशी घोषणा पर टिकी है नजर*

    *चतरा से चन्द्रेश शर्मा*

    चतरा,26 मार्च: आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन और भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी भी माथापच्ची हो रही है। रांची, कोडरमा और चतरा में प्रत्याशी उतारने को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में मंथन का दौर चल रहा है। राजनीतिक दलों की ओर से स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी चयन को लेकर होने वाले नुकसान और फायदे पर चर्चा की जा रही है और जनता का नब्ज टटोलने का प्रयास हो रहा है। अभी भी चतरा सीट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। भाजपा में राजद समेत अन्य दलों से नेताओ के आने का सिलसिला जारी है। अन्य दलों में व्याप्त अंतर्कलह और विवाद का फायदा पार्टी उठाना चाह रही है। सूत्रों की माने तो राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास चतरा के निवर्तमान सांसद सुनील सिंह का टिकट काटने के लिए किसी भी नए प्रत्याशी को खड़ा करने में कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। शायद यही कारण है कि केंद्रीय निर्देश के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के मूड को टटोलने के उद्देश्य से कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने आज चतरा पहुंच रहे हैं और मुख्यालय के इंदुमती टिबड़ेवाल विद्या मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री डैमेज कंट्रोल और देशहित पर अपनी बात रखेंगे। ताकि चुनाव में पार्टी को नुकसान न हो पाए। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी भाजपा के प्रत्याशी चयन पर कोई खास आपत्ति दिखती नजर नहीं आ रही। समन्यवय के नेताओं की माने तो देश के लिए यह जरूरी है कि मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बने। कौन किस दल से आ रहा है,यह कोई मायने नहीं रखता। लेकिन अबकी बार लोकसभा क्षेत्र की जनता बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं दिख रही। आप इसे यूं भी कह सकते हैं कि आम लोग इस बार”बंधुआ मजदूर” की भूमिका में आने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की माने तो दूसरे दल से प्रत्याशी लाने से बेहतर होगा कि निवर्तमान सांसद सुनील सिंह को ही टिकट दे दिया जाय। कार्यकर्ता स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कि जिन लोगों ने जीवनभर भाजपा को पानी पी पी कर भला बुरा कहा। ऐसे लोगों को वोट देना, जमीर गिरवी रखने के बराबर है। बहरहाल एक ओर जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में लगें हैं,वहीं भाजपा के कद्दावर और समर्पित नेता बिद्रोही तेवर अपनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन ने भी अभी तक चतरा सीट पर पत्ता नहीं खोला है। इनकी निगाह भी भाजपा के गतिविधियों पर टिकी है। जहां एक ओर बीजेपी बिरोधी दलों के लोगों को अपने पाले में लाने की कवायद में लगी हैं। इसी प्रकार महागठबंधन की भी निगाह बीजेपी के बिद्रोही नेताओं पर टिकी है। रोज ब रोज बदलते घटनाक्रम से यह समझा जा रहा है कि चुनावी महासमर में महागठबंधन की कांग्रेसी सीट पर भी बड़ा उलटफेर हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article जमशेदपुर से महागठबंधन का उम्मीदवार होगें अरविंद सिंह!

    Related Posts

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    May 14, 2025

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    May 14, 2025

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.