Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का दु:खद निधन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का दु:खद निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का दु:खद निधन

    पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को दु:खद निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। देर शाम को ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्‍वीट करके यह जानकारी दी थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। 4 बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर ने डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गहरा शोक व्यक्त किया।
    पिछले साल फरवरी में ही पर्रिकर को एडवांस्ड पैनक्रियाटिक कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद न्यूयॉर्क, दिल्ली, मुंबई और गोवा के अस्पतालों में भी उनका इलाज चला था।

    पणजी के पास स्थित उनके निजी आवास में ही मनोहर पर्रिकर का इलाज किया जा रहा था। डॉक्टर उनकी स्थिति में सुधार के लिए पूरी ताकत लगा रहे थे लेकिन आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब देर शाम मनोहर पर्रिकर के घर बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, तभी कुछ अनहोनी होने का आभास होने लगा था।
    मनोहर पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्‍वीट करके शोक जताया। राहुल ने कहा कि पर्रिकर बीमारी से बहादुरी से लड़े। प्रियंका गांधी ने लिखा कि मैं 2 साल पहले पर्रिकर जी से मिली थी, जब वे अस्पताल में मेरी मां को देखने आए थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पत्रकार संयमित एवं संतुलित रिपोर्टिंग करें: उपायुक्त

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.