Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आठ किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    आठ किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी : जिला पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 8.200 किलो अवैध अफीम बरामद किया है. अवैध अफीम के कारोबार में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बोलेरो व दो मोबाइल जब्त किया गया है. इसकी जानकारी शुक्रवाार को एसपी आलोक ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि पहली बरामदगी सोयको थाना क्षेत्र के सालेहातू गांव से हुई है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चला कर गांव के ही मुधु मुंडा उर्फ मुटु मुंडा के पास से स्टील केन में रखा दो किलो दो सौ ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने मुधु मुंडा को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि मुधु मुंडा उक्त अफीम की बिक्री करनेवाला था. इस अभियान में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, सायको थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे. वहीं, दूसरे मामले में खूंटी पुलिस ने रांची-खूंटी मार्ग पर एक बोलेरो वाहन जेएच 01 एटी 4499 में दो व्यक्ति सोमा मुंडा और ननिया हंस को कुल छह किग्रा अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि दोनों अफीम की बिक्री करने के लिए रांची जा रहे थे़ उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये. इस अभियान में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित अन्य शामिल थे.एसपी की मानें तो अवैध अफीम के कारोबार को लेकर जिले में नये किस्म का अपराध बढ़ने की संभावना है. पुलिस को सूचना मिली है कि जिन लोगों के पास अवैध अफीम जमा की गयी है अथवा बिक्री के बाद नकद रुपये जमा हैं, उनके साथ लूटपाट और डकैती की संभावना है.वहीं अफीम के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का कारोबार बढ़ सकता है. अफीम के विक्रेताओं को ठग कर व्यापारी नकली नोट थमा सकते हैं. इसे लेकर एसपी ने एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को सजग रहने की अपील की है. कहा कि ऐसे अपराध बढ़ने पर विधि-व्यवस्था भी बिगड़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ने के सीधे संकेत दिए
    Next Article सीआइआइ का इंटरप्राइज झारखंड शुरू

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.