Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ने के सीधे संकेत दिए
    Breaking News Headlines बिहार

    शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ने के सीधे संकेत दिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: बिहार के पटना साहिब से सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ने के सीधे संकेत दिए हैं. पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का इशारा करते हुए ट्वीट कर अपने खास अंदाज में लिखा, मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे.फिल्म अभिनेता और ‘बिहारी बाबू’ के नाम से चर्चित शत्रुघ्न कई मौकों पर ‘पार्टी लाइन’ से हटकर सार्वजनिक रूप से बयान देते रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है. नेतृत्व जो कर रहा है और कह रहा है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं. खैर, अब काफी देर हो चुकी है.”उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादे अभी भी पूरे होने बाकी हैं जोकि अब पूरे हो भी नहीं पाएंगे. आशा, इच्छा और प्रार्थना, हालांकि मैं अब आपके साथ नहीं रह सकता. पिछले दिनों सिन्हा ने रांची जाकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की थी. इससे पूर्व भी कई मौकों पर सिन्हा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तारीफ करते रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार को हाइकोर्ट से राहत, आपराधिक कार्यवाही खारिज
    Next Article आठ किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    May 24, 2025

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    May 24, 2025

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डी डी त्रिपाठी।

    प्रधानमंत्री जी का “एक देश, एक चुनाव” का सपना अवश्य साकार होगा – अमरप्रीत सिंह काले

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

    जमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की ज़द में:आकाश शाह

    डीडीसी एवं बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दुमका अमित कुमार राम के द्वारा फलों से कार्बाइड मुक्त दुमका की शुरुआत की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.