Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का वादा: चुनाव जीते तो केंद्र में 33% पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस का वादा: चुनाव जीते तो केंद्र में 33% पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने के लिए बिल पास कराएगी. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार में 33% पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.

    कांग्रेस ने ये घोषणा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा कि टीएमसी की सूची में 41% उम्मीदवार महिलाएं हैं. हाल ही में, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी बीजू जनता दल (बीजेडी) द्वारा लोकसभा सीटों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की थी.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि गांधी ने केंद्र सरकार, केंद्र सरकार के संगठनों और CPSU में महिलाओं के लिए सभी पदों/वैकेंसी के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की है.
    चेन्नई के एक कॉलेज में महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लीडर के तौर पर अधिक महिलाएं नजर नहीं आती. महिलाओं को पुरुषों से अधिक स्मार्ट बताते हुए उन्होंने कहा, “भारत में तब तक महिलाएं सत्ता में नहीं आ सकती जब तक महिलाओं के प्रति रवैया नहीं बदलता.”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “अगर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में जाएंगे तो आप ये देखकर हैरान हो जाएंगे कि वहां महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है. मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए तमिलनाडु इसका नेतृत्व करता है. लेकिन यहां भी बहुत कुछ ऐसा है जो किया जाना बाकी है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआधे दर्जन सायबर अपराधियो को किया गिरफ्तार 
    Next Article रतन व चंद्रशेखरन ने किया जमशेदपुर एमटीएमएच अस्पताल के नये अवतार को शहरवासियों को समर्पित

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.