Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में भांजे ने की मामा-मामी सहित पाँच परिजनों की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    अयोध्या में भांजे ने की मामा-मामी सहित पाँच परिजनों की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या. यूपी के अयोध्या में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक मामला थाना इनायतनगर खानपुर के बरिया निसारु गांव का है. कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद में सगे भांजे द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
    घटना की सूचना मिलते ही डीएम अनुज झा, एसएसपी शैलेश पांडे और एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए. साथ ही क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी हत्यारे भांजे की तलाश में लग गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारू गांव में 35 वर्षीय रमेश तथा उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे. नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. बीते शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनकी एक नाबालिग पुत्री एवं दो नाबालिग बेटों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इक_ा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी.
    वहीं सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए. ग्रामीणों के अनुसार घटना जमीनी विवाद से जोड़कर मानी जा रही है. घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि 5 लोगों की हत्या का आरोपी भांजा और मामा एक ही मकान में रहते थे. नवासे की संपत्ति का विवाद इस पर प्रथम दृष्टया देख रहे हैं. गांव वाले यही बता रहे हैं. दोनों परिवार एक ही घर में रहते थे. आरोपी के परिजनों को उठाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पांच पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मैं मौके की ओर निकल रहा हूं. पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. हर दृष्टिकोण से जांच के बाद कार्रवाई होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहफ्तों तक एक ही मास्क के प्रयोग से भी हो सकता है ब्लैक फंगस: डॉ चंद्रा
    Next Article केंद्र ने ऑफिसों में टीका लगाने की इजाजत दी, कर्मचारी के साथ परिवार को भी वैक्सीन लग सकेगी

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.