Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय वायुसेना 1.3 लाख करोड़ में 114 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में, आरएफआई जारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय वायुसेना 1.3 लाख करोड़ में 114 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में, आरएफआई जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) लगातार अपनी ताकत में बढ़ाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में 83 एलसीए तेजस मार्क 1ए एयरक्राफ्ट को मंजूरी मिलने का बाद वायुसेना अब मल्टीरोल लड़ाकू विमान परियोजना पर नजर बनाए हुए है. यह डील 1.3 लाख करोड़ रुपए में 114 लड़ाकू विमानों खरीदने की है. वायुसेना ने इसके संबंध में जानकारी के लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफर्मेशन (आरएफआई) जारी कर दिया है. वहीं, अमेरिकी, फ्रांस, रूस और स्वीडन समेत कई बड़े निमार्ताओं ने इस पत्र का जवाब दिया है.

    वायु सेना एक समय में एक लड़ाकू विमान परियोजना का कार्य कर ही रही थी. अब इसके 83 एलसीए मार्क 1 ए फाइटर जेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ने मंजूरी दे दी है. एयरो इंडिया के दौरान बेंगलुरु में 50,000 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए जाने की तैयारी है. सरकार के सूत्रों ने बताया 83 एलसीए तेजस मिग -21, फाइटर जेट्स के चार स्क्वाड्रन की जगह लेगा, जिन्हें निकट भविष्य में चरणबद्ध किया जाना है. अब 114 फाइटर जेट्स प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

    भारतीय वायुसेना ने निविदा के लिए सूचना का अनुरोध पहले ही जारी कर दिया है और जल्द ही इस परियोजना के लिए रक्षा मंत्रालय के समक्ष आवश्यकता (…) की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए एक प्रस्ताव दिया जाएगा. यह 4.5 प्लस पीढ़ी के विमानों का अधिग्रहण करने में सक्षम करेगा. 36 राफेल विमानों का एयरफोर्स में शामिल होने की प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो चुकी है. रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआई) का जवाब कई वैश्विक कंपनियों ने दिया है, जिनमें अमेरिका, फ्रांस, रूस और स्वीडन के फाइटर जेट निमार्ता शामिल हैं.

    अमेरिकी एफ-15 स्ट्राइक ईगल, एफ -18 सुपर हॉर्नेट और एफ-16 वेरिएंट को एफ -21 के नाम से पेश कर रहे हैं, रूस की तरफ से मिग-35 और सुखोई फाइटर की पेशकश करने की संभावना है. फ्रांस राफेल लड़ाकू जेट के साथ निविदा में भाग लेगा. सूत्रों ने कहा कि परियोजना में चयन के लिए मुख्य पहलू प्रस्ताव की कीमत के साथ-साथ विमान की क्षमताएं होंगी. भारतीय वायु सेना उन मापदंडों को भी तैयार कर रही है जिसके आधार पर उन लड़ाकू विमानों का चयन किया जाएगा. इसमें एकल-इंजन और डबल इंजन दोनों तरह के फाइटर जेट शामिल होंगे. ये 114 विमान मेड इन इंडिया होंगे. विदेशी कंपनियों को आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत एक मजबूत घरेलू रक्षा उद्योग बनाने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करना आवश्यक होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब के सीएम ने 2 फरवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक, कृषि कानून पर होगी चर्चा
    Next Article देश में नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई घोषणाएं

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.