Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 राज्यों की 59 सीट के उपचुनाव में 40 पर बीजेपी विरोधी दलों पर भारी पड़ी
    Breaking News

    11 राज्यों की 59 सीट के उपचुनाव में 40 पर बीजेपी विरोधी दलों पर भारी पड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मंगलवार का दिन चुनावी नतीजों के नाम रहा. बिहार विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में 59 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिये काउंटिंग हुई. इन नतीजों में बीजेपी विरोधी दलों पर एक बार हावी रही. भारतीय जनता पार्टी ने 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों में 40 पर दमदार प्रदर्शन करते हुये जीत हासिल की. वहीं, बिहार में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, यहां एनडीए सबसे बड़ा दल बना है.

    यूपी समेत 11 राज्यों में हुये थे चुनाव

    आपको बता दें कि, देश के 11 राज्यों छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गये थे. इनमें छत्तीसगढ़-हरियाणा और तेलंगाना में एक-एक, झारखंड-कर्नाटक-नागालैंड और ओडिशा में दो-दो, मणिपुर में पांच, उत्तर प्रदेश में सात, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

    40 सीटें बीजेपी की झोली में

    गौरतलब है कि, बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये 59 सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की. पार्टी ने यूपी में छह, तेलंगाना में एक, कर्नाटक में दो, मणिपुर में चार, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 19 सीटों पर कब्जा किया. इस जीत से पार्टी ने एक बार फिर अपने विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुये बीजेपी के लिये राहत की भी खबर है.

    19 सीटों पर क्या रहा हाल

    59 में से 40 सीट पर जीत बीजेपी ने जीतीं, वहीं 19 सीटों पर अलग अलग दलों का कब्जा रहा. इनमें छत्तीसगढ़ और हरियाणा की एक-एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की. झारखंड की दो सीटों में से एक सीट कांग्रेस के खाते में गई, जबकि दूसरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीती. नागालैंड की दो सीटों में से एक पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने कब्जा जमाया, जबकि दूसरी सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती. ओडिशा की दोनों सीटें बीजू जनता दल ने अपनी झोली में डाली हैं. मणिपुर की चार सीटें बीजेपी ने जीती, जबकि एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती. उत्तर प्रदेश की सात में से छह सीटें बीजेपी ने जीती, जबकि एक सीट एसपी के खाते में गई. मध्य प्रदेश की 28 सीट पर हुये उपचुनाव में से 19 सीट भाजपा ने जीतीं, बाकी नौ सीटों में से आठ कांग्रेस और एक बीएसपी के खाते में गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के सबसे बड़े दानवीर बने अजीम प्रेमजी, एक साल में 7904 करोड़ रुपए दान किए
    Next Article राजस्थान के जोधपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार ढही, 8 लोगों की मौत, 12 गंभीर

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.