Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के सबसे बड़े दानवीर बने अजीम प्रेमजी, एक साल में 7904 करोड़ रुपए दान किए
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश के सबसे बड़े दानवीर बने अजीम प्रेमजी, एक साल में 7904 करोड़ रुपए दान किए

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी देश के दानदाताओं की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे हैं. फाइनेंशियल ईयर 2020 में उन्होंने 7,904 करोड़ रुपए दान दिए. यानी हर दिन करीब 22 करोड़ रुपए दान किए. प्रेमजी ने मुकेश अंबानी के मुकाबले 17 गुना ज्यादा डोनेशन दी. अंबानी ने इस दौरान 458 करोड़ रुपए चैरिटी के कामों के लिए दिए. हुरुन रिपोर्ट इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन ने देश के दानदाताओं की लिस्ट मंगलवार को जारी की.

    अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, विप्रो और विप्रो एंटरप्राइजेज ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 1,125 करोड़ रुपए दान दिए. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना से निपटने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में 500-500 करोड़ दिए थे.हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि अजीम प्रेमजी भारत में चैरिटी के मामले में आदर्श हैं. वे दूसरे एंटरप्रेन्योर्स को भी दान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

    शिव नाडर दूसरे, मुकेश अंबानी तीसरे नंबर पर

    फ्रिलैन्थ्रॉपी लिस्ट में प्रेमजी के बाद दूसरा नंबर ॥ष्टरु टैक्नोलॉजीज के फाउंडर शिव नाडर का है. उन्होंने एक साल में 795 करोड़ रुपए दान किए. वहीं, एशिया के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 458 करोड़ की डोनेशन के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

    कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली चौथे नंबर पर

    आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और उनके परिवार ने एक साल में 276 करोड़ दान में दिए. पांचवें स्थान पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एंड फैमिली हैं, जिन्होंने 215 करोड़ का दान दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना से देश में 79 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ, अब तक 11.96 करोड़ हुए टेस्ट
    Next Article 11 राज्यों की 59 सीट के उपचुनाव में 40 पर बीजेपी विरोधी दलों पर भारी पड़ी

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.