Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग की बैठक, श्रमिकों को जागरूक बनाने पर दिया जोर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग की बैठक, श्रमिकों को जागरूक बनाने पर दिया जोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग की बैठक, श्रमिकों को जागरूक बनाने पर दिया जोर

    ■ नए श्रम कानून से देश के संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कई प्रकार की नई सुविधाएं मिलेंगी: भाजपा

    जमशेदपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 के पारित होने पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग चर्चा की। सोमवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पारित नए श्रमिक कानून के विषय में वार्ता कर श्रमिकों को जागरुक करने का आग्रह किया। वार्ता में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी बिल- 2020 के नए प्रावधानों में जिन लोगों को फिक्सड टर्म बेसिस पर नौकरी मिलेगी, उन्हें उतने दिन के आधार पर ग्रेच्युटी पाने का भी हक होगा यानी अब पांच साल पूरे की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को उनके वेतन के साथ-साथ अब ग्रेच्युटी का फायदा भी मिलेगा चाहे कॉन्ट्रैक्ट कितने दिन का भी हो। बताया कि महिलाओं के लिए कार्य अवधि सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच ही रहेगा। शाम 7 बजे  के बाद अगर काम कराया जा रहा है, तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पारित तीन विधेयक से श्रमिकों को काफी फायदा मिलेगा। कहा कि जमशेदपुर महानगर द्वारा यूनियन पदाधिकारियों से मिलकर बिल पर सकारात्मक चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन मजदूरों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कानून को मजदूरों के हित मे बताते हुए जागरूकता संबंधी सहयोग का आश्वासन दिया।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद कु. पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, धर्मेंद्र उपाध्याय, कमलेश सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमुख सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, संतोष ठाकुर, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट ,और दिल्ली की तरह सामुहिक बीमा योजना शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल
    Next Article रोटावेटर से वृद्ध किसान कटा , हुई मौत ,आक्रोशित परिजन ने शव के साथ किया सड़क जाम

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.